इस वार्ड में दंपती पर टिकी सबकी निगाहें

नगर पंचायत भोटा में पति-पत्नी के 15 वर्ष से चुनाव लड़ने व जीत दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 05:34 PM (IST)
इस वार्ड में दंपती पर टिकी सबकी निगाहें
इस वार्ड में दंपती पर टिकी सबकी निगाहें

रणवीर ठाकुर, हमीरपुर

नगर पंचायत भोटा में पति-पत्नी के 15 वर्ष से चुनाव लड़ने व जीत दर्ज कर शहर के विकास को प्रमुखता से करवाने की चर्चा शहर के लोगों में काफी देखने को मिली रही है। अब पति-पत्नी तीसरा चुनाव लड़ रहे हैं।

सर्वजीत कौर नगर पंचायत भोटा के वार्ड नंबर एक से अपना तीसरा चुनाव लड़ रही हैं तो पति शरण प्रसाद भी नगर पंचायत भोटा के वार्ड नंबर पांच से अपना तीसरा चुनाव लड़ रहे हैं। लगातार दस वर्ष से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें लोग जीत भी दिलाते हैं। सर्वजीत कौर ने वार्ड नंबर एक रविदास नगर से पहला चुनाव वर्ष 2010 में लड़ा था और 2015 तक नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर विराजमान रहीं थी। उसके बाद दूसरा चुनाव वर्ष 2015 में लड़ा था और दूसरी बार नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं थी। अब फिर से तीसरा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में कूदी हैं। इस वार्ड में कुल 185 मतदाता हैं।

वहीं, दूसरी ओर उनके पति शरण प्रसाद ने अपना पहला चुनाव वार्ड नंबर चार से 2001 में लड़ा था और 2005 तक नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे थे। दूसरा चुनाव वार्ड नंबर पांच राजीव नगर से 2015 में लड़ा था और 2020 तक पार्षद रहे। अब तीसरा चुनाव लड़ रहे हैं। इस वार्ड में 180 मतदाता हैं।

कांग्रेस हर बार दोनों को अपना प्रत्याशी बनाती है और वे भाजपा प्रत्याशियों को हराकर जीत दर्ज करते आए हैं। शहर में दोनों की तीसरा चुनाव लड़ने की काफी चर्चा है। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर काफी मेहनत करते दिख रहे हैं। अब दंपती का तीसरे चुनाव में क्या परिणाम रहता है इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।

chat bot
आपका साथी