33.14 लाख से अपग्रेड होगी बाहन्वीं-नड़ोह सड़क

संवाद सहयोगी जाहू बाहन्वीं- भरठवान वाया नड़ोह सड़क का शुक्रवार को भूमि पूजन करने पह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 06:28 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 06:28 PM (IST)
33.14 लाख से अपग्रेड होगी बाहन्वीं-नड़ोह सड़क
33.14 लाख से अपग्रेड होगी बाहन्वीं-नड़ोह सड़क

संवाद सहयोगी, जाहू : बाहन्वीं- भरठवान वाया नड़ोह सड़क का शुक्रवार को भूमि पूजन करने पहुंची विधायक कमलेश कुमारी ने बाहन्वीं पंचायत की जनता के लिए करीब 37 लाख रुपये की घोषणाएं की। भोरंज की विधायक एवं मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने सरकार सहारा योजना, हिमकेयर योजना, गृहिणी योजनाओं की जानकारी दी तथा इन्हें लोगों के हित में बताया।

विधायक कमलेश कुमारी ने 33.14 लाख रुपये की लागत से अपग्रेड होने वाली सड़क का भूमि-पूजन किया। इस सड़क का कार्य पूरा होने से पंचायत के सभी लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग का विकास करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान शिव मंदिर भरठवान के पास सराय भवन के कार्य के लिए तीन लाख 50 हजार, बैडमिटन मैदान के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक कमलेश कुमारी ने उपस्थित पांच महिला मंडलों व अटल युवक मंडल भरठवान को भी प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि कमलेश कुमारी जैसा विधायक मिलना भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है। देश राज शर्मा ने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विधायक कमलेश कुमारी, मंडलाध्यक्ष देशराज, महंत भलवानी मन्दिर विनायक महाराज, मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं उपप्रधान ग्राम पंचायत पट्टा दिनेश सिंह ठाकुर, महामंत्री एवं प्रधान गांव पंचायत मन्वी शशि शर्मा, बाहन्वी पंचायत प्रधान सोनिया देवी, भलवानी पंचायत प्रधान अमनदीप, झरलोग पंचायत प्रधान अरुण ठाकुर, मीडिया प्रभारी मनीष, युवा मोर्चा सचिव शशि कुमार आयोजकों में अच्युत, मुकेश शर्मा, अमन, तरुण, अनीश, रोहित, विशाल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी