देश को नई दिशा में लेकर जाएंगे : अनुराग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सभी लोगों को मिलकर देश को नई दिशा में लेकर जाना है। कोई एक क्षेत्र चुनें जिसमें बदलाव लाना चाहते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 09:46 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 09:46 PM (IST)
देश को नई दिशा में लेकर जाएंगे : अनुराग
देश को नई दिशा में लेकर जाएंगे : अनुराग

संवाद सहयोगी, टौणी देवी : मैं देश के किसी भी जिले में चला जाऊं, वहां कोई न कोई मुझे ऐसा मिल ही जाता है जिसने मेरे साथ लाठी खाई हो, पानी की बौछारें सही हों और आंदोलन किया है। यह उस समय की बात है जब कांग्रेस कार्यकाल में देश खोखला हो रहा था और भाजपा युवा मोर्चा सड़क पर आंदोलन कर रहा था। सभी लोगों को मिलकर देश को नई दिशा में लेकर जाना है। कोई एक क्षेत्र चुनें, जिसमें आप बदलाव लाना चाहते हैं।

यह बात केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को सुजानपुर भाजयुमो मंडल की ओर से टौणी देवी में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सबको रोजगार व नौकरी की चिता होगी, लेकिन देश की भी करनी होगी। देश को क्या दिशा देनी है, इसका निर्णय भी आपको करना है। मोदी सरकार ने सात पैसे तक का घोटाला नहीं होने दिया है, जो कहा है वह करके दिया है। युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने कई योजनाओं को अपने स्तर पर कार्यान्वित करवाया है। अपने द्वारा करवाए गए कार्यों को गिनाना हमें नहीं आता है, जबकि झूठ बोलने वाले पट्टिकाओं के नाम तक बदले हैं। युवाओं को नशे से बचाने की आवश्यकता है, जो जागरूकता से ही होगा।

ये रहे मौजूद

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, विधायक कमलेश कुमारी, प्रो. विक्रम राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय रिंटू, मंडल अध्यक्ष कपिल शामा, जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा।

अनुराग को रास नहीं आईं मंच पर पड़ी प्लास्टिक की बोतलें

अनुराग ने स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने ही मंच का उदाहरण दे दिया कि उनके सामने ही प्लास्टिक की बोतलें पड़ी हैं। इसी प्रकार आगे भी वितरित होंगी, जिससे स्वच्छता को ग्रहण लगता है। केंद्र सरकार 31 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चला रही है। इस दौरान प्लास्टिक व कूड़ा गांव-गांव से एकत्रित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी