कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं को सराहा

जागरण संवाददाता हमीरपुर केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:14 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:20 AM (IST)
कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं को सराहा
कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं को सराहा

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य व आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। कोविड-19 महामारी के दौर में हमारे स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है, जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की महामारी से पैदा संकट में भी हमें कुछ नया सीखने एवं विपदा से लड़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। कान्फ्रेंस का उद्देश्य हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करना है। इस अवसर पर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी सहित लगभग 153 डॉक्टरों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी