किसान अनाज के लिए डिपुओं पर हुए निर्भर

जाहू में लावारिस पशुओं के बढ़ते कहर से किसान अनाज के लिए डिपुओं व पशुचारे के लिए पंजाब की तूड़ी पर आश्रित हो गये है। बार-बार मांग करने पर जाहू में लावारिस पशुओं को समस्या से किसानों को निजात नहीं मिल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:46 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:46 PM (IST)
किसान अनाज के लिए डिपुओं पर हुए निर्भर
किसान अनाज के लिए डिपुओं पर हुए निर्भर

संवाद सहयोगी, जाहू : जाहू में लावारिस पशुओं से परेशान कसान अनाज के लिए डिपुओं व पशुचारे के लिए पंजाब पर आश्रित हो गए हैं। मांग करने पर समस्या से किसानों को निजात नहीं मिल रही है। जाहू पंचायत हमीरपुर, बिलासपुर व मंडी जिलों के संगम स्थल पर होने की वजह चारों ओर से लोग लावारिस पशुओं को छोड़ रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले लावारिस पशुओं ने मक्की की फसल को बर्बाद किया है इससे मक्की नष्ट हो गई है। अब मक्की के पौधो अर्थात टंडे को खा लिया है। अनंत राम, कांशी राम, कृष्ण चंद, पवन कुमार, कर्म चंद, निक्कू राम, उत्तम चंद, शेर ¨सह का कहना है कि लगातार हो रहे फसल की नुकसान की वजह से अनाज के साथ पशुओं के लिए चारे की समस्या विकराल होने लगी है। किसान अनाज के डिपूओं और पंजाब राज्य की तूड़ी पर आश्रित हो गये हैं। किसान फसलों को हो रहे नुकसान से इस बार गेंहू की फसल की बिजाई नहीं करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर से मांग की है कि डिपूओं में आटे व चावल का कोटा बढ़ावा जाए तथा पशुओं की घरों व गोशालयों में टे¨गग की जाए। पंचायत प्रधान राजू का कहना है कि लावारिस पशुओं से किसान परेशान हैं। लोगों द्वारा लावारिस छोड़ जा रहे पशु बाद में जाहू में सभी पशु एकत्रित हो रहे हैं। इससे किसानों के लिए दिक्कत पैदा हो गई है।

chat bot
आपका साथी