एबीवीपी नगर इकाई नादौन ने रोपे पौधे

संवाद सहयोगी नादौन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई नादौन वह एसएफडी इकाई नादौन ने प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:19 AM (IST)
एबीवीपी नगर इकाई नादौन ने रोपे पौधे
एबीवीपी नगर इकाई नादौन ने रोपे पौधे

संवाद सहयोगी, नादौन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई नादौन वह एसएफडी इकाई नादौन ने पौधारोपण अभियान के अंतर्गत गगाल में पौधारोपण किया। इस मौके पर अध्यक्ष निखिल ठाकुर ने कहा कि परिषद वर्ष 1949 से छात्र व राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक छात्र संगठन होने के साथ-साथ एक सामाजिक संगठन भी है। इस नाते परिषद समय-समय पर देश व समाज के मुद्दों पर अपना मत के साथ-साथ उनके निवारण के लिए समय-समय पर जन जागरण के कार्यक्रम करता रहता है। इसी कड़ी में आज एबीवीपी नगर इकाई नादौन ने बुधवार को पौधारोपण अभियान किया। इसके तहत 110 पौधे रोपे गए। निखिल ठाकुर ने कहा कि आगे भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसे अनेक रचनात्मक कार्यक्रम करती रहेगी। इस मौके पर जिला छात्रा प्रमुख दीक्षा शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निशांत कौशल व तहसील संयोजक विशाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी