नेरी पंचायत के 10 परिवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर की उपस्थिति में ग्राम पंचायत नेरी की अनुसूचित जाती बस्ती के लगभग 10 परिवारों ने शनिवार को कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:18 AM (IST)
नेरी पंचायत के 10 परिवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
नेरी पंचायत के 10 परिवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

जागरण संवादाता, हमीरपुर : स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर की उपस्थिति में ग्राम पंचायत नेरी की अनुसूचित जाती बस्ती के लगभग 10 परिवारों ने शनिवार को कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा। हमीरपुर मंडल के मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने यह जानकारी दी। विधायक ने इन सभी को पटका पहनाकर भाजपा में आने पर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में कैप्टन अजय कुमार, राकेश कुमार, भागीरथ, सुशील, लेखराज, अश्विनी, अनिल, राजेश, शुभम, रूपलाल, मस्तराम, देशराज, रीना देवी शामिल हैं। इस अवसर पर नेरी पंचायत प्रधान पुष्पा देवी, उपप्रधान एवं भाजपा शक्ति केंद्र नेरी के अध्यक्ष हरदेव सिंह, बूथ अध्यक्ष विक्रम सिंह व सुशील कुमार भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी