बेहतर प्रदर्शन पर स्काउट एंड गाइड सम्मानित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना में जिला कांगड़ा भारत स्काउट एंड गाइड का जिला स्तर पर अंतरराष्ट्रीय ¨चतन दिवस-2019 का आयोजन किया गया।

By Edited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 08:56 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 08:56 PM (IST)
बेहतर प्रदर्शन पर स्काउट एंड गाइड सम्मानित
बेहतर प्रदर्शन पर स्काउट एंड गाइड सम्मानित
संवाद सहयोगी, पालमपुर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना में जिला कांगड़ा भारत स्काउट एंड गाइड का जिलास्तर पर अंतरराष्ट्रीय ¨चतन दिवस-2019 का आयोजन किया गया। साथ ही जिलास्तरीय सम्मान समारोह मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर शर्मा ने शिरकत की। कर्ण सिंह ठाकुर ने बताया मुख्य अतिथि ने वर्षभर की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन को सम्मानित किया। राज्य ट्रे¨नग कमिशनर (स्काउट) बनने पर सभी ने सुरेंद्र गोस्वामी को बधाई दी। उच्च पाठशाला के शास्त्री पद से सेवानिवृत्त अध्यापक अशोक को उनकी अवैतनिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जिला कांगड़ा भारत स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन ने आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। समारोह में कुलदीप, अरुण, सुरेंद्र, राजेश, जीवन, सुभाष, करण, नीरज, राजकुमार, ऊमा, बाला, तरसेम, हरबंस, स्वर्ण लता, मधु शर्मा, कंचन बाला मौजूद रहे।
chat bot
आपका साथी