जनता भवानी के साथ, कांग्रेस की जीत पक्की : राठौर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने दावा किया है कि फतेहपुर में पार्टी की जीत निश्ििचत है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:15 PM (IST)
जनता भवानी के साथ, कांग्रेस की जीत पक्की : राठौर
जनता भवानी के साथ, कांग्रेस की जीत पक्की : राठौर

संवाद सहयोगी, फतेहपुर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने दावा किया है कि फतेहपुर उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है और क्षेत्र की जनता प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया के साथ है। उन्होंने लोगों से भवानी के पक्ष में वोट डालने की अपील भी की। वह रविवार को फतेहपुर में अल्पसंख्यक समाज के लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल मुहम्मद ने की।

इस मौके पर राठौर ने कहा कि भाजपा के लोग वोट मांगने आएं तो उनसे यह जरूर पूछें कि चार साल तक सरकार ने फतेहपुर हलके की सुध क्यों नहीं ली। ऐसे कौन से कारण थे कि इस विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक ईट तक नहीं लगाई गई। भाजपा के लिए सत्ता सुख ही मंजिल है, जबकि कांग्रेस के लिए सत्ता सेवा व साधना का रास्ता है। पूर्व विधायक स्व. सुजान सिंह पठानिया ने फतेहपुर को विकास की मुख्यधारा में जोड़कर इसे नई पहचान दिलाई है। यही वजह है कि उनके बेटे भवानी को जनता का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं, लेकिन भाजपा सरकार इस पर कुछ बोलना नहीं चाहती है। फतेहपुर की जनता को वादों और जुमलों से ठगने वाला भाजपा का प्रतिनिधि नहीं, बल्कि उनकी मूलभूत समस्याएं हल करने वाला नेता चाहिए।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय महाजन ने कहा कि बेशक फतेहपुर उपचुनाव में मुकाबला सरकार और सरकारी सिस्टम के साथ है, लेकिन यहां की जनता भवानी पठानिया के साथ है। यही कारण है कि उन्हें हर क्षेत्र में आपार स्नेह, सम्मान व समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश संयोजक सलीम आजम, ब्लाक फतेहपुर अध्यक्ष कासिमदीन, सहित खुर्शीद अंबिखान, शेरखान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी