कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा नहीं होंगे पदाधिकारी, युवा सहित वरिष्‍ठ को भी तरजीह

Himachal congress New Body हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई राज्य कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की संख्या 100 तक ही रखी जाएगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 18 Dec 2019 09:04 AM (IST) Updated:Wed, 18 Dec 2019 02:03 PM (IST)
कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा नहीं होंगे पदाधिकारी, युवा सहित वरिष्‍ठ को भी तरजीह
कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा नहीं होंगे पदाधिकारी, युवा सहित वरिष्‍ठ को भी तरजीह

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई राज्य कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की संख्या 100 तक ही रखी जाएगी। कांग्रेस हाईकमान ने निर्देश दिए हैं राज्य, जिला, ब्लॉक कार्यकारिणी में उन्हीं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए जो कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम कर सकते हैं। युवा जोश के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के होश को भी तरजीह देने को कहा गया है। राज्य कार्यकारिणी के लिए नाम तय कर लिए गए हैं। सूची जल्द मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की पूर्व कार्यकारिणी में से 50 से अधिक पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा उपचुनाव के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर नई कार्यकारिणी में जगह दी जा रही है। राज्य कार्यकारिणी के साथ ही जिला और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। कांग्रेस ने 17 संगठनात्मक जिलों को कम कर दिया है। शिमला में शिमला शहरी और शिमला ग्रामीण दो जिलों के गठन से कुल 13 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इसी तरह 85 ब्लॉक अध्यक्षों के स्थान पर 72 ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी बनाए जाएंगे।

सुक्खू व राठौर की राज्य कार्यकारिणी में इतने थे पदाधिकारी

पद, सुक्खू, राठौर

महासचिव, 15, 18

उपाध्यक्ष, 07, 17

सचिव, 68, 82

कार्यकारी समीति, 12, 15

जिलाध्यक्ष, 17,17

कुल, 119, 149

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की संख्या अब कम होगी। कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने वालों को ही तरजीह दी जाएगी। -कुलदीप राठौर, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस।

chat bot
आपका साथी