108 कन्याओं का पूजन कर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

नवरात्र के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक रिज पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ावों के संदेश के साथ 10

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 06:40 AM (IST)
108 कन्याओं का पूजन कर दिया 
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश
108 कन्याओं का पूजन कर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

जागरण संवाददाता, शिमला : नवरात्र के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक रिज पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के संदेश के साथ 108 कन्याओं का पूजन किया गया। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप की मौजूदगी में मंत्रोच्चारण के साथ कन्या पूजन हुआ। इस मौके पर कन्याओं ने पेंटिग बनाई, जिस सभा स्थल पर प्रदर्शित किया गया। हर कोई इस उत्सव में भाग लेने के लिए उत्सुक था। स्थानीय लोगों सहित दूसरे राज्यों से आए लोगों ने भी कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लिया और कन्याओं को दान दक्षिणा दी।

उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि शिमला में जिला प्रशासन ने इस तरह का पहला प्रयास किया है। नवरात्र पर कन्या पूजन किया कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। शास्त्रों में भी उल्लेख है कि जहां कन्याओं का पूजन होता है वहां देवता निवास करते हैं। जिला प्रशासन द्वारा समाज को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

आंगनबाड़ी केंद्रों की कन्याओं ने लिया हिस्सा

जिला की आंगनबाड़ी केंद्रों की बेटियों को कार्यक्रम में पूजन के लिए बुलाया गया था। सभा पंडाल का माहौल देखते ही बन रहा था। पूजन के दौरान रिज मैदान का समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया और जूते उतार कर पंडाल में हर कोई बेटियों के सम्मान में उनका पूजन करते हुए नजर आया। प्रशासन की ओर से कन्याओं के लिए स्टेशनरी और प्रसाद भी वितरित किया गया।

शिमला को ऐसे कार्यक्रम से मिला है सम्मान

जिला शिमला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। इसी दिशा में लोगों में कन्या सम्मान की जागरूकता पैदा हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

chat bot
आपका साथी