लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए मतदान में भागीदारी अति आवश्यक है। उपरोक्त विचार डीएवी कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल में विज्ञान संकाय के रसायन विषय के प्रोफेसर अनिल शर्मा एवं हॉस्टल वार्डन ने दैनिक जागरण के अभियानसभी चुने सही चुनेके दौरान छात्रों के समक्ष व्यक्त किए। उन्होंने हॉस्टल में रहने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 07:16 AM (IST)
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी

संवाद सूत्र, कांगड़ा : देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए मतदान आवश्यक है। यह बात डीएवी कॉलेज कांगड़ा के ब्वॉयज हॉस्टल में विज्ञान संकाय के रसायन विषय के प्रोफेसर अनिल शर्मा एवं हॉस्टल वार्डन ने दैनिक जागरण के अभियान 'सभी चुनें, सही चुनें' के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने छात्रों से कहा कि मतदान में भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें और अन्य लोगों को भी इस बारे में प्रेरित करें। कहा कि मतदाता ही मजबूत देश का निर्माता होता है। युवाओं का दायित्व है कि वोट के महत्व को पहचानें। बकौल अनिल शर्मा, देश मजबूत होगा तो युवा भी मजबूत स्थिति में आ जाएगा। उन्होंने छात्रों को बिना किसी दबाव में तथा अपने विवेक एवं ज्ञान से मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने मतदान जागरूकता अभियान के लिए दैनिक जागरण का आभार जताया।

.....................

वोट का महत्व भलीभांति समझता हूं। देश को मजबूत सरकार देने के लिए मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। देश के विकास में ही युवाओं की भलाई है।

नवदीप शार्दव देश के लोकतंत्र को श्रेष्ठ साबित करने के लिए सही व मजबूत सरकार का चुनाव आवश्यक है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि हम मताधिकार का प्रयोग सोच समझकर करें।

-संदीप पूरिया मतदान करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। देश के समस्त युवाओं को भविष्य तथा मजबूत सरकार बनाने के लिए मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। सही दिशा में डाला गया वोट ही भविष्य का मार्गदर्शक हो सकता है। -शैशव खरियाल देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदान आवश्यक है। युवाओं का दायित्व है कि सभी लोकतांत्रिक प्रणाली में हिस्सेदारी सुनिश्चित कर देश को मजबूती प्रदान करें।

-आर्य केशवन लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी युवा मतदान करें। युवा मतदाता ही देश का निर्माता होते हैं। खुद भी मतदान करें और अन्य लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करें।

-अनिल शर्मा, प्रोफेसर

chat bot
आपका साथी