बकलोह में वाल्मीकि जयंती पर गूंजे भजन

संवाद सहयोगी बकलोह बकलोह के 2/4 बाजार के वाल्मीकि कल्याण सभा के अध्यक्ष अशोक सिंधु की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:13 PM (IST)
बकलोह में वाल्मीकि जयंती पर गूंजे भजन
बकलोह में वाल्मीकि जयंती पर गूंजे भजन

संवाद सहयोगी, बकलोह : बकलोह के 2/4 बाजार के वाल्मीकि कल्याण सभा के अध्यक्ष अशोक सिंधु की अगुवाई में सभा के मंदिर में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। बुधवार सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व भटियात विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कुलदीप पठानिया के मंदिर परिसर पहुंचने पर उनका सभा की ओर से स्वागत किया गया। वहीं, सभा के सभापति अशोक सिंधु ने उन्हें शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्यातिथि की ओर से वाल्मीकि के मंदिर परिसर में ध्वाजारोहण करने के साथ ही पूजा-अर्चना व हवन किया गया। वहीं, स्थानीय लोगों और महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन किया गया। इसके बाद मुख्यातिथि की ओर से वाल्मीकि सभा के सदस्यों व कलाकारों को सम्मानित किया गया। पठानिया ने वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते कहा कि भगवान वाल्मीकि एक महान दार्शनिक गुरु थे, जिन्होंने पूरी रामायण ही लिख डाली थी। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वाल्मीकि कल्याण सभा की ओर से जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी लोगों को वाल्मीकि के जीवन के बारे में जानने का अवसर मिला। वाल्मीकि दुनिया को अमूल्य धरोहर देकर गए हैं।

रामायण से सभी लोगों को सीख लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य करना चाहिए। पठानिया की ओर से वाल्मीकि सभा को अपनी ओर से दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। वाल्मीकि सभा की ओर से सभी लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके अशोक सिंधु, नरेश कुमार, सूरज थापा, मनप्रीत चंबियाल, राज कुमार, राकेश कुमार, सतीश, राजेश, जोनी, मेंवादास आदि मौजूद रहे। चुवाड़ी में निकाली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : नगर पंचायत चुवाड़ी में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसकी अगुवाई विजय कुमार ने की। शोभायात्रा नगर पंचायत चुवाड़ी के बाजार से निकली। भक्तिमय संगीत व भजनों के साथ वाल्मीकि जयंती निकाली गई व बाजार में प्रसाद वितरित किया गया। विजय कुमार ने सभी लोगों को वाल्मीकि जयंती के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वाल्मिकी जयंती का सभी लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है।

मोहल्ला पक्का टाला में निभाई गई झंडे की रस्स

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला वाल्मीकि सभा चंबा की ओर से बुधवार को भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय चंबा स्थित मोहल्ला पक्का टाला में भगवान वाल्मीकि मंदिर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में पार्षद नगर परिषद चंबा खालिद मिर्जा ने बतौर मुख्य तिथि शिरकत की। इस दौरान मंदिर में झंडे की रस्म अदा की गई। साथ ही हवन यज्ञ भी किया किया। कार्यक्रम में दौरान मौजूद जिला वाल्मीकि सभा के प्रधान पीसी रैणा, महासचिव महिद्र, विकास रैणा, सुरेंद्र, कर्ण रैणा, राहुल, आरएसएस के व विश्व हिदू परिषद के सभी सदस्यों ने हवन यज्ञ में आहुति डाली। साथ ही भगवान वाल्मीकि के अमूल्य वचनों पर चलने का प्रण लिया। साथ ही उन्होंने सभी लोगों को समाज में एकजुट होकर रहने के अलावा गरीब व निर्धन की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का प्रण लिया।

chat bot
आपका साथी