किलाड़ पहुंचा अज्ञात व्यक्ति प्रशासन के लिए बना सिरदर्द

कोविड-19 संकट के बीच एक अज्ञात व्यक्ति सभी को चकमा देते हुए पांगी मुख्यालय किलाड़ पहुंच गया जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल किलाड़ के अपोलो वार्ड में दाखिल करवा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:16 AM (IST)
किलाड़ पहुंचा अज्ञात व्यक्ति प्रशासन के लिए बना सिरदर्द
किलाड़ पहुंचा अज्ञात व्यक्ति प्रशासन के लिए बना सिरदर्द

संवाद सहयोगी, पांगी : कोविड-19 संकट के बीच एक अज्ञात व्यक्ति सभी को चकमा देते हुए पांगी मुख्यालय किलाड़ पहुंच गया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल किलाड़ के अपोलो वार्ड में दाखिल करवा दिया है। प्रशासन का कहना है कि शायद यह व्यक्ति मानसिक तौर पर परेशान है। यह व्यक्ति गुजराती भाषा में अपना नाम अ‌र्क्यू पुत्र महेश जिला डदौड गुजरात का बताता है। लोगों में चर्चा है कि यह व्यक्ति पांगी कैसे पहुंचा क्योंकि पांगी के तीनों तरफ संसारी, बैरागढ़, प्रेग्राम और सुगलवास में चेकपोस्टें स्थापित हैं। इसके बावजूद गुजरात से पांगी पहुंचने में उक्त व्यक्ति कैसे कामयाब हुआ।

------

एक अज्ञात व्यक्ति पांगी में घूम रहा था, जिसको एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में पहुंचाया गया। शायद यह आदमी मानसिक तौर पर परेशान है। किसी ट्रक में या गुड्स कैरियर वाहन के डाले में बैठकर आया होगा। इसका कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। इस व्यक्ति के पास कोई पहचान पत्र न होने के कारण इसकी पहचान नहीं हो पाई है।

-विश्रुत भारती, उपमंडल अधिकारी पांगी।

-

जैसे ही हमें उक्त व्यक्ति के बारे में पता चला, हमने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। शायद यह दिमागी तौर पर पूर्णरूप से ठीक नहीं है। हमारी हर चेकपोस्टों पर तैनात जवान मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। फिर भी यह कैसे पांगी पहुचा, इस बात का पता लगाया जा रहा है।

-सुरेंद्र कुमार धारीवाल, थाना प्रभारी पांगी।

chat bot
आपका साथी