राजपूत कल्याण सभा ने सामधार में रोपे पौधे

वाते हैं। गड्ढे करवाने से लेकर पोधों का पहाड़ी तक पहुंचाने का खर्चा शामिल रहता है। अभियान के दौरान अब तक लगभग 300 पौधे रोपित चुके हैं और देखभाल भी स्वयं करते हैं। नब्बे प्रतिशत पोधे लहलहाते देखे जा सकते हैं। सभा के साथ स्थानीय लोग इस कार्य में हर वर्ष सहयोग करते हैं। महिला वर्ग की सहभागिता पर्यावरण के सरंक्षण में विशेष सहयोग करती है। इस मौके पर जयवंती जसरोटिया किरण जसरोटिया विमला कंवर रीता जसरोटिया उर्मिला जसरोटिया ललिता जसरोटिया मधु पुरी पिकी सूरम चंद भोलू अभि हेमराज आदि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 04:28 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 04:28 PM (IST)
राजपूत कल्याण सभा ने सामधार में रोपे पौधे
राजपूत कल्याण सभा ने सामधार में रोपे पौधे

संवाद सहयोगी, चंबा : राजपूत कल्याण सभा चंबा ने सामधार की पहाड़ी पर पौधारोपण किया। सदस्यों ने सामधार में 50 पौधे रोप कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इनमें ल्यूसिनिया, देवदार, हरड़, बेहड़ा व टाली आदि पौधे रोपे गए। यह पौधारोपण अभियान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जसरौटिया की अध्यक्षता में चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सभी सदस्यों ने तीन-से चार पौधे रोपे। इस मौके पर सभी ने शपथ ली कि हर साल सदस्य पांच-पांच पौधे लगाएंगे। उन्होंने चंबा के मुख्य अरण्यपाल ओपी सोलंकी का धन्यवाद किया है। पौधों की व्यवस्था मुख्य अरण्यपाल ओपी सोलंकी ने की। उन्होंने बताया कि वन विभाग हर समय पौधारोपण के लिए सभा का सहयोग करते हैं। राजपूत सभा के प्रवक्ता मनजीत सिंह जसरोटिया ने बताया कि हर वर्ष अपने निजी खर्चे से चामुंडा की पहाड़ियों पर पौधारोपण करवाते हैं। गड्ढे करवाने से लेकर पौधों का पहाड़ी तक पहुंचाने का खर्चा शामिल रहता है। अभियान के दौरान अब तक लगभग 300 पौधे रोप चुके हैं और देखभाल भी स्वयं करते हैं। नब्बे प्रतिशत पौधे लहलहाते देखे जा सकते हैं। सभा के साथ स्थानीय लोग इस कार्य में हर वर्ष सहयोग करते हैं। महिला वर्ग की सहभागिता पर्यावरण के सरंक्षण में विशेष सहयोग करती है। इस मौके पर जयवंती जसरोटिया, किरण जसरोटिया, विमला कंवर, रीता जसरोटिया, उर्मिला जसरोटिया, ललिता जसरोटिया, मधु पुरी, पिकी, सूरम चंद, भोलू, अभि, हेमराज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी