नवीनतम तकनीक से संवारें आर्थिक स्थिति

सेवा संस्था की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में किसानों का मार्गदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 05:44 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 05:44 PM (IST)
नवीनतम तकनीक से संवारें आर्थिक स्थिति
नवीनतम तकनीक से संवारें आर्थिक स्थिति

जागरण संवाददाता, चंबा : सेवा संस्था की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कृषि उपनिदेशक डा. कुलदीप धीमान ने किसानों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर अपनी आर्थिक स्थिति को संवार सकते हैं।

डा. कुलदीप धीमान ने कहा कि नई तकनीक के कारण देश की कृषि ने नई राह पकड़ी है। तकनीक के उपयोग से किसान अधिक उत्पादन कर सकते हैं। इससे प्रोसेसिग की प्रक्रिया में सरलता आती है जिससे न केवल उत्पादन लागत कम होती है बल्कि किसान आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ हो रहे हैं। आज भी कृषि की नवीन तकनीक से कई किसान वंचित हैं। यदि आधुनिक कृषि तकनीक को सही से किसानों तक पहुंचाया जाए तो इससे बड़ा फायदा हो सकता है। इससे किसानों की आय में वृद्धि संभव है। शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र से डा. राजीव रैणा, नाबार्ड से डीडीएम रोहित स्वांगला, सेवा संस्था से डा. हरेश शर्मा, स्पार्क संस्था से विपिन कुमार व एसबीआइ के वित्तीय परामर्शदाता प्रवीण वर्मा ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण शिविर में बस्सू वैली फ्रूट एंड वेजिटेबल उत्पादक कोआपरेटिव सोसायटी सुनारा, इंद्रुनाग फ्रूट एंड वेजिटेबल उत्पादक कोआपरेटिव सोसायटी सामरा, प्रगति दूध उत्पादक कोआपरेटिव सोसायटी कियाणी, कुंजर महादेव वेजिटेबल किसान उत्पादक कोआपरेटिव सोसायटी सिहुंता, मां शक्ति कोआपरेटिव सोसायटी सलूणी और शिव शक्ति कोआपरेटिव सोसायटी झज्जाकोठी के किसानों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी