कीड़ी में समझाया वर्षा जल संग्रहण का महत्व

नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवी ने नशे के खिलाफ भी जागरूक किए लोग नुक्कड़

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 05:20 PM (IST)
कीड़ी में समझाया वर्षा जल संग्रहण का महत्व
कीड़ी में समझाया वर्षा जल संग्रहण का महत्व

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला चंबा के युवा अधिकारी विवेक कुमार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र संगठन मैहला ब्लाक के राष्ट्रीय स्वयंसेवी बंटू ने ग्राम पंचायत कीड़ी में लोगों को वर्षा जल संग्रहण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्षा जल का सभी लोगों को संग्रहण करने की आवश्यकता है, ताकि इसे समय आने पर सही कार्य में इस्तेमाल में लाया जा सके। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि नशा नाश का कारण है। यह लत आर्थिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जो व्यक्ति एक बार नशे की लत की गिरफ्त में आ जाता है, उसे नशे के सिवाय कुछ भी नहीं दिखता है। यही कारण है कि वह दिन-प्रतिदिन इस गर्त में धंसता चला जाता है। कई लोग तो नशा छोड़ने के बारे में सोचते तक नहीं है। हालांकि कुछ लोग समझ आने पर नशा त्यागना चाहते हैं लेकिन आसानी से ऐसा नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि नशे को अपनाना तो आसान है, लेकिन इससे छुटकारा पाना काफी कठिन कार्य है। इसलिए कोई भी व्यक्ति नशा न करे। साथ ही जो व्यक्ति नशा करते हैं, उन्हें इससे बचने में मदद करें। हम सभी का एक प्रयास काफी बदलाव ला सकता है। कार्यक्रम में मौजूद ग्राम पंचायत कीड़ी के उप प्रधान ठाकुर सिंह ने मैहला ब्लाक की समस्त पंचायतों में 65 फीसद बजट पेयजल स्रोतों के रखरखाव पर खर्च करने की बात कही।

नेहरू युवा केंद्र चंबा के राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने बताया कि विभिन्न ब्लाकों में जाकर कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को जल संरक्षण के साथ अन्य विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक तथा भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। उनके अनुसार आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी