चोरों ने ढाबे से चुराया सिलेंडर, गल्ला भी उड़ाया

चंबा शहर में शुक्रवार को चोरों ने एक ढाबे से सिलेंडर व पैसों से भरे गल्ले पर हाथ साफ कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 04:54 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:35 AM (IST)
चोरों ने ढाबे से चुराया सिलेंडर, गल्ला भी उड़ाया
चोरों ने ढाबे से चुराया सिलेंडर, गल्ला भी उड़ाया

संवाद सहयोगी, चंबा : शहर में शुक्रवार को चोरों ने एक ढाबे से सिलेंडर व पैसों से भरे गल्ले पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने ढाबे में खाने का सामान भी बिखेरा है। चोरी होने ही जानकारी ढाबा संचालक को शनिवार सुबह उस दौरान लगी जब वह सुबह पांच बजे ढाबे में पहुंचा। ढाबे में बिखरे सामान व पैसों से भरा गल्ला न होने पर संचालक मुकेश खन्ना उर्फ बबलू ने चंबा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर मुकेश के बयान दर्ज कर जांच शुरू की। मुकेश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह रात दस बजे ढाबा बंद करके घर चला गया था। सुबह जब उसने ढाबे का ताला खोला तो अंदर सामान भी बिखरा पड़ा था। इस दौरान पैसे के गल्ले में करीब डेढ़ हजार रुपये के सिक्के थे। चोरों ने पैसों सहित गल्ला चुरा लिया है। वहीं दुकान में लगे सिलेंडर को चोर ले गए हैं। इसके अलावा चोरों ने ढाबे में रखे सामान को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। चोरों ने दुकान के पीछे से लोहे की चद्दर को हटाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मुकेश ने बताया कि इससे पहले भी दो बार उसकी दुकान में चोरी का प्रयास किया गया है। लेकिन अभी तक चोरों का कोई पता नहीं चल पाया है। चंबा शहर चौकी पुलिस से महज 20 मीटर दूर दुकान में अगर इस प्रकार से चोर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं तो दूरदराज के क्षेत्र में चोरों के हौसले काफी पसंद होंगे। मुकेश ने पुलिस से कड़ी जांच करने तथा चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। एसपी डॉ मोनिका ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

chat bot
आपका साथी