किलोड़ पंचायत में रोपे 50 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

संवाद सहयोगी सलूणी पौधारोपण अभियान के तहत वीरवार को ग्राम पंचायत किलोड़ के डनेटा और

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 05:03 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 05:03 PM (IST)
किलोड़ पंचायत में रोपे 50 पौधे,  पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
किलोड़ पंचायत में रोपे 50 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

संवाद सहयोगी, सलूणी : पौधारोपण अभियान के तहत वीरवार को ग्राम पंचायत किलोड़ के डनेटा और चंडी पधर में पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से विभिन्न प्रकार के 50 पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर ग्राम पंचायत किलोड़ की प्रधान मंजू बाला भी मौजूद रहीं।

मंजू बाला ने वनों के लाभ बताते हुए कहा कि वन हमारे लिए अमूल्य संपत्ति हैं, इसको संजोए रखना हम सबका कर्तव्य है। अपने आसपास जहां भी खाली जगह मिलती है, वहां पौधे अवश्य लगाएं, ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सके और हमें रोजमर्रा के कार्यो में पेड़ों से लाभ मिलते रहें। समाजसेवी उत्तम सूर्यवंशी ने कहा कि सरकार प्रतिवर्ष करोड़ों का बजट वनों पर खर्च करती है। इसलिए हम सबको सरकार और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। वनों के महत्व को समझना चाहिए। इनसे हमें लकड़ी, पशुओं के लिए चारा मिलता। इसके अलावा भी कई प्रकार की रोजमर्रा की चीजें वनों से मिलती हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए। हमें पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। बल्कि, समय-समय पर इनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। एक पेड़ सौ पुत्रों के बराबर माना जाता है। इसलिए वनों का महत्व सर्वोपरी है। यदि सभी लोग इस दिशा में एक साथ काम करते हैं तो एक दिन ऐसा भी आएगा कि धरती पर वनसंपदा की कोई भी कमी नहीं होगी। यह धरती पर रहने वाले सभी जीवों के लिए बेहतर होगा। अभियान को बेहतर बनाने के लिए वन रक्षक सूरज कुमार, वन कर्मी चैन सिंह, तलाई वार्ड की सदस्य भांतो देवी, जखराल वार्ड की सदस्य ललिता देवी, क्षेत्र के समाजसेवी एवं साहित्यकार उत्तम सूर्यवंशी तथा ग्रामीणों ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी