कांग्रेस का आरोप, मिंजर मेले का हुआ भगवाकरण

ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि मिंजर मेले का भगवाकरण कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:34 PM (IST)
कांग्रेस का आरोप, मिंजर
मेले का हुआ भगवाकरण
कांग्रेस का आरोप, मिंजर मेले का हुआ भगवाकरण

संवाद सहयोगी, चंबा : ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि चंबा में सदियों से मिजर महोत्सव मनाया जा रहा है। हिदू मुस्लिम एकता व भाईचारे के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के शुभारंभ पर सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेता, प्रशासनिक अधिकारी, चंबा के प्रबुद्ध नागरिक व बुद्धिजीवि और सभी धर्मो के लोग शामिल रहते हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से हर वर्ष इन लोगों के लिए न्योता भेजा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार मिंजर मेले का पूरी तरह से भगवाकरण हो गया है।

उन्होंने कहा कि न तो किसी कांग्रेस पदाधिकारी और न ही किसी अन्य व्यक्ति को जिला प्रशासन की ओर से मिंजर मेले का न्योता भेजा गया जो निदनीय है। मेले किसी वर्ग विशेष या व्यक्ति विशेष के न होकर सबके होते हैं। मेलों पर सभी का एक समान अधिकार होता है। हिमाचल के प्राचीन एवं प्रसिद्ध मिजर मेले के शुभारंभ के दौरान की गई अनदेखी से वह आहत हैं। चंबा में रविवार को ऐतिहासिक मिजर मेले के शुभारंभ के दौरान जिला के प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा के पदाधिकारियों व नगर परिषद के भाजपा समर्थित पार्षदों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। कोविड प्रोटोकाल के कारण प्रशासन ने मिजर मेले को सूक्ष्म रूप से मनाने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद मेले के शुभारंभ के दौरान शोभायात्रा मे 200 से अधिक लोग शामिल थे। इनमें प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा नगर परिषद के भाजपा समर्थित पार्षदों के अलावा पूर्व भाजपा समर्थित पार्षद मौजूद थे। मेला कमेटी अध्यक्ष होने के नाते उपायुक्त ने दूसरे लोगों को न्योता देने की ओर ध्यान नहीं दिया। इससे चंबा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

chat bot
आपका साथी