रविंद्र को फिर सौंपी कियाणी खंड की कमान

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की ओर से वीरवार को कियाणी में बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:05 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:05 PM (IST)
रविंद्र को फिर सौंपी कियाणी खंड की कमान
रविंद्र को फिर सौंपी कियाणी खंड की कमान

संवाद सहयोगी, चंबा : न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की ओर से वीरवार को कियाणी में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष सुनील जरयाल ने की। इस दौरान कियाणी खंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रविंद्र ठाकुर को दूसरी बार खंड कियाणी का अध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा दिनेश जरयाल को खंड महासचिव, वीरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, मनिद्र सिंह को मुख्य सलाहकार, इम्तियाज खान को सह सचिव चुना गया। हेमराज प्रेस सचिव, हंसराज, ओमप्रकाश, चरणजीत सिंह, नरेश कुमार व रमेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। योगराज व रूप लाल को इंटरनेट मीडिया प्रभारी, रोहित शर्मा को आइटी सेल प्रभारी, परविद्र खोसला को मुख्य प्रवक्ता, करतार सिंह को जोन मीडिया प्रभारी, विजय सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। दीपन कुमार को मीडिया पर्यवेक्षक, रविद्र कुमार मेहता को मुख्य संरक्षक, मुकेश कुमार को संगठन सचिव, सुभाष कुमार को महालेखाकार, सुरेश कुमार को प्रचार सचिव बनाया गया।

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर सरकार हमेशा वित्तीय घाटे का रोना रोती है, जबकि अपनी पेंशन के लिए घाटा नहीं होता है। उन्होंने प्रण लिया कि जब तक पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं होगी तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर जिला पर्यवेक्षक शोभ नाथ यादव, रचना महाजन जिला अध्यक्ष महिला विग, व्यास देव जिला कोषाध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष अमित जरयाल, मुख्य योजनाकार सुषमा चौहान, जोन मीडिया प्रभारी कमल कोटियाल आदि मौजूद रहे। दिशा यादव महिला कार्यकारिणी की खंड अध्यक्ष नियुक्त

महिला कार्यकारिणी में दिशा यादव को खंड अध्यक्ष, सुनीता कुमारी व सुषमा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमारी को कोषाध्यक्ष, नविता ठाकुर को संयुक्त सचिव व वीना कुमारी को मुख्य सलाहकार चुना गया। मीनाक्षी व पुष्पा देवी को संगठन सचिव की कमान सौंपी गई।

chat bot
आपका साथी