गवाड़ी गांव में खेलते समय छत से गिरा किशोर, मौत

जनजातीय क्षेत्र पांगी की पंचायत फिदरू के गवाड़ी गांव में खेलते समय छत से गिरने से एक किशोर की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:38 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:38 PM (IST)
गवाड़ी गांव में खेलते समय छत से गिरा किशोर, मौत
गवाड़ी गांव में खेलते समय छत से गिरा किशोर, मौत

संवाद सहयोगी, पांगी : जनजातीय क्षेत्र पांगी की पंचायत फिदरू के गवाड़ी गांव में खेलते समय छत से गिरे 13 वर्षीय किशोर की क्षेत्रीय अस्पताल किलाड़ में उपचार कै दौरान मौत हो गई। किशोर सातवीं कक्षा में पड़ता था। हितेंद्र कुमार पुत्र काकू राम निवासी गांव फिडपार 29 नवंबर को पिता के साथ गवाड़ी गांव में आयोजित समारोह में गया था। वहां खेलते समय वह छत से नीचे गिर गया। इस दौरान बाहरी चोट न लगने से किशोर को उस समय अस्पताल नहीं पहुंचाया गया।

काकू राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि समारोह के दौरान उनका बेटा खेलने के लिए बाहर चला गया। परिवार के सदस्यों ने सोचा कि वह बच्चों के साथ खेल रहा होगा। इस दौरान वह छत से गिर गया। अंदरुनी चोटें आने से उसने नहीं बताया और अगले दिन से स्कूल गया। छुट्टंी के बाद घर आकर उसने मां को बताया कि उसके पेट व सिर में दर्द हो रहा है। इसके बाद मां ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। यहां पर उसने डाक्टर को भी पेट दर्द होने की बात कही। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत होने से परिवार सदमे में है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव की महिलाएं उसे ढांढस बंधा रही हैं।

पुलिस थाना पांगी के प्रभारी सुरेंद्र ने बताया गवाड़ी गांव में 29 नवंबर को किशोर छत से बच्चा गिरा था। स्वजन ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल किलाड़ पहुंचाया था। यहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

chat bot
आपका साथी