विद्यार्थियों व शिक्षकों ने किया पौधरोपण

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ तथा करयूनी के स्टाफ व छात्रों ने वन मित्र योजना के तहत स्कूल परिसर के आसपास वन महोत्सव मनाया। इस दौरान छात्रों व स्टाफ द्वारा देवदार, कायल, रुबिनिया सहित अन्य प्रजातियों के पौधे रोपे गए। वन मंडल अधिकारी रघुराम मानव ने बताया सरकार कि इस योजना से वन संरक्षण को बल मिलेगा। योजना के तहत स्कूलों के छात्र-छात्राएं जहां पौधे लगाएंगे। वहीं, इसकी देखभाल का काम भी करेंगे। समस्त प्रदेश के साथ साथ पंगी में भी पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान छात्रों व स्टाफ द्वारा लोगों को भी वनों का महत्व बताया गया। साथ ही

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:34 PM (IST)
विद्यार्थियों व शिक्षकों ने किया पौधरोपण
विद्यार्थियों व शिक्षकों ने किया पौधरोपण

फोटो सहित-

संवाद सहयोगी, पांगी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ व करयूनी के स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने वन मित्र योजना के तहत वन महोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने देवदार, कायल, रुबिनिया सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए। वन मंडल अधिकारी रघुराम मानव ने बताया सरकार की इस योजना से वन संरक्षण को बल मिलेगा। विद्यार्थी पौधे लगाने के साथ इनकी देखभाल भी करेंगे। वन मंडल अधिकारी ने विद्यार्थियों को वनों का महत्व बताया। उन्होंने लोगों से भी कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया। वनों की रक्षा के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। ऐसा नहीं करेंगे तो आने वाले समय में लोगों को सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी