चंबा में खोला जाए खेल विश्वविद्यालय

संवाद सहयोगी चंबा चंबा जनहित संगठन ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर चंबा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:00 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:00 PM (IST)
चंबा में खोला जाए खेल विश्वविद्यालय
चंबा में खोला जाए खेल विश्वविद्यालय

संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा जनहित संगठन ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर चंबा में खेल विश्वविद्यालय खोलने की मांग उठाई है, ताकि पिछड़े जिला चंबा के युवाओं में छिपी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिल सके, साथ ही वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियों में अपना हुनर दिखा सकें। चंबा में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए अभी तक कोई विशेष कदम नहीं उठाए गए हैं, ऐसे में जिला के कई हुनरमंद युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है।

चंबा जन हित संगठन संयोजक एसएल शर्मा, प्रधान किशोर व हर्ष धीमान सहित अन्य का कहना है कि चलो चंबा अभियान के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चंबा में आयोजित की गई ब्राउन बीयर मोटर रैली के दौरान बतौर मुख्य तिथि पहुंचे पूर्व खेल मंत्री किरण रिजिजू ने चंबा में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही थी, अब उनकी बात को युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि चंबा सामरिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण जिला है, ऐसे में यहां पर रेल, यातायात कनेक्टिविटी के साथ हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ पर्यटन को ओर मजबूत करने की मांग उठाई। साथ ही चंबा, चुवाड़ी व चुराह से पांगी के लिए सुरंग का निर्माण करने की भी गुहार लगाई है, ताकि सर्दी व अन्य दिनों में सड़क मार्ग बंद होने की वजह से लोगों को आने जाने की सुविधा मिल सके। साथ ही जनजातीय क्षेत्र पांगी वर्ष भर जिला मुख्यालय व प्रदेश के साथ जुड़ा रहे।

chat bot
आपका साथी