पर्यटन नगरी में हिमपात, खूब झूमे पर्यटक

पर्यटन नगरी डलहौजी में शुक्रवार सुबह मौसम सामान्य रहा परंतु दोपह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 08:06 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 08:06 PM (IST)
पर्यटन नगरी में हिमपात, खूब झूमे पर्यटक
पर्यटन नगरी में हिमपात, खूब झूमे पर्यटक

संवाद सहयोगी, डलहौजी : पर्यटन नगरी डलहौजी में शुक्रवार सुबह मौसम सामान्य रहा, परंतु दोपहर करीब एक बजे अचानक करवट बदली। देखते ही देखते फाहे गिरना शुरू हो गए। करीब एक घंटे तक सिलसिला जारी रहा। हिमपात देखकर पर्यटक भी झूम उठे। हालांकि बर्फ ज्यादा देर टिक नहीं पाई, फिर भी पर्यटकों ने सैलानी मस्ती करने व फोटो खिचवाने से नहीं चूके।

वीरवार को हिमपात से डलहौजी के ऊपरी क्षेत्रों की पहाड़ियां चमकी उठीं थी। इससे शुक्रवार से डलहौजी में काफी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना थी, परंतु उम्मीद के अनुसार पर्यटक नहीं पहुंचे। बर्फ में मस्ती करने के उपरांत पर्यटकों ने शहर के फूड स्टॉलस व रेस्तरां का रुख किया और स्वादिष्ट व्यंजन चखे।

पर्यटन कारोबारियों नितिन कुमार, मनमेहश, विक्रांत, शमशेर, आशू, जीवन, संजीव आदि का कहना है कि वीरवार व शुक्रवार को हिमपात हुआ, जिससे उम्मीद है कि शनिवार को पंजाब, जम्मू, दिल्ली व हरियाणा से काफी संख्या में पर्यटक डलहौजी पहुंचेंगे। फिर से हिमपात होने से उपमंडल शीत लहर की चपेट में आ गया।

------------ संवाद सहयोगी, भरमौर : भरमौर मुख्यालय में वीरवार रात से शुक्रवार सुबह तक तीन इंच हिमपात हुआ। उपमंडल के ऊपरी ग्रामीण भागों में करीब छह इंच तक हिमपात दर्ज किया गया। हिमपात के बाद से शुक्रवार सुबह भरमौर मुख्यालय तक कोई बस नहीं पहुंची।

हिमपात के दौरान रात्रि ठहराव के लिए भरमौर बस अड्डे से सभी बसों को दिनका में दूसरी तरफ खड़ा कर दिया था, ताकि सड़क पर फिसलन व इस स्थान पर संभावित भूस्खलन के दौरान बाधा से बचा जा सके। भरमौर मुख्यालय तक बसें न आने के कारण भरमौर से चंबा व अन्य स्थानों की ओर जाने वाले यात्रियों को बस पकड़ने के लिए दिनका नामक स्थान तक पैदल पहुंचना पड़ा। शुक्रवार सुबह के बाद मौसम सामान्य रहने के चलते दोपहर बाद बसों की आवाजाही उपमंडल मुख्यालय तक हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। बर्फबारी होने से भरमौर में शीतलहर बढ़ गई है।

बागवानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि इससे पूर्व बहुत कम बर्फबारी हुई थी। पर्याप्त बर्फबारी न होने का असर सीधे सेब की फसल पर पड़ता है। उधर, उपमंडलाधिकारी भरमौर मनीष सोनी ने कहा कि सड़क से बर्फ हटाने का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जल्द ही शुरू कर दिया गया था। मार्गों के बहाल होने के बाद बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हो गई है। वाहन चालकों को संभलकर वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

chat bot
आपका साथी