रिक्त पद भरने के लिए आठ घंटे अनशन

हीं मिल पा रही हैं। कई बार छात्र संघ ने सरकार और प्रशासन को ज्ञापन दिया लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। हड़ताल के बाद एसडीएम पांगी विश्रुत भारती तहसीलदार प्रवीण कुमार व कॉलेज प्राचार्य संजय शर्मा ने मौके पर जाकर छात्रों को आश्सवान दिया तथा हड़ताल को खत्म करवाया। उधर उपमंडलाधिकारी पांगी विश्रुत भारती ने बताया कि महाविद्यालय किलाड़ में प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं। जिनको भरने के लिए प्रदेश सरकार और विश्व विद्यालय प्रशासन को लिखा है। विज्ञान संकाय के दो पद खाली हैं । कॉम‌र्क्स के सभी प्रोफेसर के पद खाली हैं। जिसको सरकार जल्द भरेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:22 AM (IST)
रिक्त पद भरने के लिए आठ घंटे अनशन
रिक्त पद भरने के लिए आठ घंटे अनशन

संवाद सहयोगी, पांगी : घाटी के महाविद्यालय किलाड़ के विद्यार्थियों ने कॉलेज में स्टाफ की कमी को लेकर वीरवार को सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आठ घंटे का अनशन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांगी के अध्यक्ष राहुल ने बताया कि सरकार घाटी में तैनात प्रोफेसर के तबादले करने के बाद खाली हुए पदों को भरने में नाकाम रहे रही है। जब भी सरकार घाटी के लिए किसी को भेजती हैं वह अपना स्थानातरण आदेश रुकवा देता है, जिससे घाटी के कॉलेज में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। घाटी के छात्रों को घरद्वार पर शिक्षा मिले इसके लिए कॉलेज खोला गया है। घाटी के गरीब छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घाटी के महाविद्यालय में 150 करीब छात्राएं शिक्षा हासिल कर रही है। छात्रों का कहना है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया जा रहा है लेकिन दूरदराज के क्षेत्रों में स्टाफ न होने से अभियान को कैसा पूरा किया जाएगा। कालेज में विज्ञान संकाय कॉम‌र्क्स, विषयों के कई पद खाली हैं। खेल का मैदान नहीं है। छात्रावास की मांग कई बार उठा चुके हैं। विद्यालय भवन का पूर्ण निर्माण, केंटीन, महाविद्यालय में दूरसंचार, वाईफाई लगाना समेत कई समस्याओं को लेकर आठ घंटे का अनशन किया था, लेकिन अगर एक सप्ताह तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। स्टाफ की कमी के कारण शिक्षा नहीं मिल पा रही हैं। कई बार छात्र संघ ने सरकार और प्रशासन को ज्ञापन दिया लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। हड़ताल के बाद एसडीएम पांगी विश्रुत भारती, तहसीलदार प्रवीण कुमार व कॉलेज प्राचार्य संजय शर्मा ने मौके पर जाकर छात्रों को आश्वासन दिया तथा हड़ताल को खत्म करवाया। उधर, उपमंडलाधिकारी पांगी विश्रुत भारती ने बताया कि महाविद्यालय किलाड़ में प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं। जिनको भरने के लिए प्रदेश सरकार और विश्व विद्यालय प्रशासन को लिखा है। विज्ञान संकाय के दो पद खाली हैं। वाणिज्य के सभी प्रोफेसरो के पद खाली हैं। जिसको सरकार जल्द भरेगी।

chat bot
आपका साथी