हाईवे समेत छह सड़कें रही बंद, 1.69 करोड़ का नुकसान

मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। दो दिन से जिला में बादलों के बीच हल्की धूप खिलती रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 05:27 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 05:27 PM (IST)
हाईवे समेत छह सड़कें रही बंद, 1.69 करोड़ का नुकसान
हाईवे समेत छह सड़कें रही बंद, 1.69 करोड़ का नुकसान

संवाद सहयोगी, चंबा : मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। दो दिन से जिला में बादलों के बीच हल्की धूप खिलती रही। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई लेकिन मंगलवार रात से जिला के माध्यम व निचले इलाकों में भी खूब मेघ बरसे हैं।

बुधवार को शाम तक मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के बीच विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से जिला में एनएच सहित छह मार्ग भी बंद हो गए। चनेड़ के समीप पानी के बहाव के बीच हुए भूस्खलन के कारण चंबा-भरमौर राष्ट्रीय मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। ऐसे में दोनों ओर से वाहनों की कतार लग गई। यहां गुजर रहे लोगों को मार्ग के खुलने तक इंतजार करना पड़ा। एनएच प्राधिकरण की ओर से बारिश के बीच ही मशीनरी लगाकर मार्ग को बहाल कर राहत प्रदान की।

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की पांच सड़कें बंद रहीं। डलहौजी मंडल के अधीन चार व एक सड़क सलूणी मंडल के तहत भूस्खलन होने से बंद हो गई थी जिन्हें शाम तक खोल दिया गया था। उधर बारिश के करण हुए भूस्खलन, डंगे गिरने व स्किड के कारण 24 घंटे में ही विभाग को 1.69 करोड़ का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक 59 लाख का नुकसान तीसा मंडल में हुआ है। इसके अलावा चंबा में 50 लाख, डलहौजी में 45 लाख व सलूणी में 15 लाख का नुकसान हुआ है।

अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सर्किल डलहौजी दीवाकर सिंह पठानिया ने कहा कि बारिश के कारण हुए भूस्खलन से पांच सड़कें बंद हो गई थीं जिन्हें शाम तक बहाल कर दिया गया था। विभाग को 1.69 करोड़ का नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी