बारिश की फुहारों ने दिलाई गर्मी से राहत
चंबा में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए सोमवार दोपहर बाद राहत की बारिश हुई।
संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए सोमवार दोपहर बाद राहत की बारिश हुई। कुछ दिन से बढ़ रही उमस एवं गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। साथ ही इस गर्मी से लोग कई तरह की बीमारियों के भी शिकार होने लगे थे, लेकिन सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हालांकि सुबह चंबा व आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप खिली थी, लेकिन हल्की बारिश से कुछ राहत जरूर मिली है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिन में चंबा सहित इसके अन्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आगामी आठ अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है।