बारिश होने से खिले किसानों के चेहरे

संवाद सहयोगी बकलोह चंबा जिले के बकलोह सहित आसपास के गांवों में समय-समय पर बारिश होने स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:07 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:07 PM (IST)
बारिश होने से खिले किसानों के चेहरे
बारिश होने से खिले किसानों के चेहरे

संवाद सहयोगी, बकलोह : चंबा जिले के बकलोह सहित आसपास के गांवों में समय-समय पर बारिश होने से किसानों को मक्की सहित अन्य फसलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जगी है। ककीरा, तुनुहट्टी, घटासनी, रुहडू, मगनूई, भेयकड़, बिड़गी, देवीगांव, तलारा, मिहाल और कमलाड़ी में किसानों ने मक्की की फसल बिजाई की है। क्योंकि इस बार अप्रैल से ही बारिश का क्रम शुरू हो गया था इससे खेतों में काफी नमी हो गई थी। यहां पर सिंचाई की सुविधा न होने के कारण किसान सिर्फ बारिश पर ही निर्भर हैं। वहीं बारिश अन्य फसलों के लिए वरदान साबित होगी।

किसानों ने नमी को देखते हुए पहली ही बारिश में मक्की की बिजाई शुरू कर दी थी। अब बीज अंकुरित होकर मक्की के फसल में तबदील हो चुके हैं। देवी गांव के किसान राम नारायण ने बताया कि उनका पूरा परिवार फसलों पर ही निर्भर है। राम नारायण ने बताया कि इस बार उन्होंने स्थानीय मक्की और धान के बीज खरीद कर खेतों में बीजे हैं। क्योंकि सरकारी धान के करीब दो हजार रुपये के बीज खरीदे थे, लेकिन एक भी दाना नहीं निकला और न ही उसकी पराली निकली।

किसानों का कहना है कि पिछली बार धान की फसल बर्बाद हो गई थी। फसल के बर्बाद होने के लिए उन्होंने प्रशासन से कुछ राशि मुहैया करवाने की मांग की थी। लेकिन आज तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है, इसलिए इस बार स्थानीय बीज खरीद कर बिजाई की है। किसानों का कहना है कि बारिश समय-समय पर होती रहे तो उनके चेहरे पर रौनक बनी रहती है।

chat bot
आपका साथी