पीएचसी साच में जल्द मिलेगी स्वास्थ्य सुंिवधाएं

संवाद सहयोगी पांगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साच का जल्द लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही साच व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:36 PM (IST)
पीएचसी साच में जल्द मिलेगी स्वास्थ्य सुंिवधाएं
पीएचसी साच में जल्द मिलेगी स्वास्थ्य सुंिवधाएं

संवाद सहयोगी, पांगी : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साच का जल्द लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही साच वाया कुठाल घिसल सड़क का कार्य भी युद्ध स्तर पर शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए गए हैं, ताकि पांगी घाटी के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ा। यह बात भरमौर-पांगी के विधायक जियालाल कपूर ने ग्राम पंचायत साच में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने साच में जल शक्ति विभाग का सब डिवीजन और किलाड़ में डिवीजन खोलने का भी लोगों को आश्वासन दिया। साथ ही साच में नाग मंदिरों के सुंदरीकरण के लिए पांच लाख और युवक मंडल साच को 25 हजार देने की घोषणा की।

जियालाल ने कहा कि पांगी मुख्यालय किलाड़ में अग्निशमन केंद्र भी खोला जाएगा, ताकि आगजनी जैसी घटना होने पर उस पर जल्द काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि पांगी में मनरेगा में काम करने वाले पंजीकृत तीन हजार मजदूरों को कोरोना काल के दौरान कामगार बोर्ड ने एक करोड़ 22 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। पांगी में मनरेगा के तहत 4560 लोग पंजीकृत हैं। उन्होंने साच, कुमार, मिधल, साहली, शून और सैचु पंचायतों के लाभार्थियों को इंडक्शन चूल्हा तथा सोलर लैंप भी वितरित किए। कपूर ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार गरीबों की सरकार है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष हाकम, जनजातीय सलाहकार के सदस्य तुरुप चंद ठाकुर, कल्याण सिंह ठाकुर, उपमंडल अधिकारी रजनीश शर्मा, विकास खंड अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग देवराज भाटिया, जलशक्ति विभाग दिलेर सिंह मौजूद रहे। धुडाला-नलोह सड़क का भूमिपूजन

जागरण टीम, डलहौजी, सिहुंता : प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल ने धुडाला से नलोह सड़क का का भूमि पूजन किया। पांच किलोमीटर लंबी उक्त सड़क का निर्माण एक करोड़ 98 लाख की लागत से किया जाएगा। बिक्रम जरयाल ने लोगों को सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने की बधाई दी। इस मौके पर विधायक ने जन समस्याएं भी सुनी। जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता डलहौजी राकेश ठाकुर, सहायक अभियंता राजेश्वर शर्मा, लोनिवि के सहायक अभियंता कल्याण भट्ट, तहसीलदार सिहुंता डा. मुकुल, अनिल शर्मा, भाजपा मंडल भटियात के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल शर्मा, पंचायत प्रधान मोतला रक्षा देवी, उपप्रधान राकेश शर्मा, बलदेव सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी