फुल्नु टाले से साफ किया पालीथीन, झाड़ियां भी काटी

संवाद सहयोगी चंबा प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के सदस्यों ने रविवार को फुल्नु टाले के आसपा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:19 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:19 PM (IST)
फुल्नु टाले से साफ किया पालीथीन, झाड़ियां भी काटी
फुल्नु टाले से साफ किया पालीथीन, झाड़ियां भी काटी

संवाद सहयोगी, चंबा : प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के सदस्यों ने रविवार को फुल्नु टाले के आसपास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने पनिहारे के पास पड़े पालीथीन और कूड़े कचरे को टिकाने लगाया साथ ही सड़क के आसपास उगी झाड़ियों को भी काटा।

संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने कहा कि फुल्नु टाले में स्थित पेयजल स्त्रोत के आसपास भारी मात्रा में कचरा निकाला गया। गंदे पानी और गंदगी से डायरिया, टाइफाइड, बुखार, हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस ई और एफ, फ्लूरोसिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। शहर व गांव के बहुत से परिवार इस पनिहारे से पानी भर कर अपने-अपने घर पर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेरणा संस्था हमेशा ऐसे कार्यो के लिए लोगों के साथ हैं। लोगों के सहयोग से ही संस्था आने वाले समय में अपने-अपने क्षेत्र में बदलाव की उम्मीद कर रही है। इस मौके पर अभिषेक राणा, युगल किशोर, निशांत मांडला, आर्यन, अभय जोशी, हर्षित शर्मा व नेहरू युवा केंद्र के सदस्य भार्गव शर्मा ने श्रम दान दिया व लोगों को जागरूक किया। परछोड़ पंचायत में बावड़ी व लखदाता परिसर संवारा

संवाद सहयोगी, बकलोह : नेहरू युवा केंद्र संगठन भटियात ब्लाक की स्वयंसेवी अनीता देवी की अगुवाई में ग्राम पंचायत परछोड़ स्थित बावड़ी और बाबा लखदाता परिसर लाहडू में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अनीता देवी सहित लोगों ने बावड़ी व लखदाता परिसर में पड़े कूड़े कचरे को साफ किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही परम धर्म है, जिस स्थान पर स्वच्छता बनी रहती है। वहां, पर हमेशा सकारात्मक उर्जा का वास होता है। इसके विपरीत जहां पर गंदगी फैली रहती है। वहां पर हमेशा नकारात्मकता रहती है। साथ ही बीमारियां फैलने का भी खतरा रहता है। अनीता ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने घरों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखें, ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस मौके पर पंचायत प्रधान रमेश कुमार सहित अन्य लोगों ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई।

chat bot
आपका साथी