पांगी में विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता का पद एक साल से खाली

जनजातीय विद्युत उपमंडल पांगी में एक वर्ष से अधिशाषी अभियंता का पद रिक्त होने के कारण लोगों व कर्मचारियों को कार्य करवाने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 06:58 PM (IST)
पांगी में विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता का पद एक साल से खाली
पांगी में विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता का पद एक साल से खाली

संवाद सहयोगी, पांगी : जनजातीय विद्युत उपमंडल पांगी में एक वर्ष से अधिशाषी अभियंता का पद रिक्त होने के कारण लोगों व कर्मचारियों को कार्य करवाने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में करीब 700 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय चंबा में बैठने वाले अधिशाषी अभियंता के पास पांगी का जिम्मा होने के कारण अनेक कार्य अधर में लटके हुए हैं।

चंबा से किलाड़ और किलाड़ से चंबा पहुंचने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों के यात्रा भत्ते और ठहरने का हजारों रुपये का अतिरिक्त बोझ बोर्ड पर पड़ रहा है। यदि बिजली बोर्ड और सरकार विद्युत मंडल पांगी में अधिशाषी अभियंता की नियुक्ति करते हैं तो यह अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और न ही कार्य प्रभावित होंगे।

स्थानीय लोगों राकेश कुमार, संतोष सुशील कुमार, दीपक कुमार, किरपा राम, जमना देवी, संती देवी, वीर बहादुर सिंह, जानकी नाथ, केवल चौहान, अश्वनी राज, कमला देवी, विद्या धर, रोशन लाल, कृष्णा, अभिषेक, बच्चन सिंह, भीमसेन, जोशी राम, निर्मला देवी सीता देवी, जन्म सिंह तथा देशराज का कहना है कि जिला मुख्यालय पांगी से 700 किलोमीटर दूर है। चंबा मंडल के अधिशाषी अभियंता पांगी उपमंडल में होने वाली गतिविधियों पर कैसे नजर रख सकते हैं जिसका उदाहरण अक्टूबर में हुई बर्फबारी से लोगों को आई परेशानियों से लगाया जा सकता है। पांगी में कई स्थानों पर विद्युत लाइनों की हलात खस्ता हैं। कई स्थानों पर तार बर्फबारी से एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं और ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं। इससे कई दिन तक बिजली गुल रहती है। लोगों का कहना है अधिशाषी अभियंता के न होने के कारण कोई उनकी सुनाई नहीं करता है। ग्राम पंचायत साहली के प्रधान ने बताया कई बार बोर्ड के अधीनस्थ कर्मचारियों के समक्ष शिकायत रखने के बाद उनके पंचायत के होल गांव में एक माह के बाद बिजली सुविधा विद्युत बोर्ड द्वारा दी गई।

---------

यह मामला मेरे ध्यान में आया है। पांगी में बिजली की बहुत समस्या है। अधिशाषी अभियंता के खाली पद को भरने के साथ-साथ अन्य समस्याओं पर सचिव विद्युत बोर्ड के समक्ष रखूंगा और जल्द इसका हल किया जाएगा।

-बलवान चंद, आवासीय आयुक्त पांगी।

chat bot
आपका साथी