सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती

-20 नवंबर तक चलेगी शारीरिक दक्षता परीक्षा -102 पदों के लिए 14911 ने किया है आवेदन संवाद स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 07:33 PM (IST)
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती

-20 नवंबर तक चलेगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

-102 पदों के लिए 14911 ने किया है आवेदन संवाद सहयोगी, चंबा : हिमाचल प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने के लिए पुलिस मैदान बारगाह में आज से युवा खूब पसीना बहाएंगे। यानी चंबा जिले में भरे जाने वाले पुलिस कांस्टेबल के 102 पदों के लिए पुलिस ग्राउंड बारगाह में मंगलवार से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षा तीसरी आंख के पहरे में होगी साथ ही मैदान में अलग से एचडी क्वालिटी के वीडियो कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि पूरी पारदर्शिता के साथ शारीरिक दक्षता प्रक्रिया संपन्न हो सके।

भर्ती को लेकर उप महानिरीक्षक नार्थ रेंज सुमेधा ने ली बैठक

जिले में मंगलवार से आयोजित की जाने वाली पुलिस सिपाही भर्ती को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। उपपुलिस महानिरीक्षक उत्तरी खंड एवं अध्यक्ष जिला भर्ती कमेटी उत्तरी खंड धर्मशाला सुमेधा द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में उन्होंने भर्ती को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने के साथ भर्ती के दौरान ड्यूटी देने वाले 150 के करीब अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही इस दौरान कोरोना नियमों का भी सख्ती से पालन करने की बात कही। भर्ती को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैदान में लड़कों व लड़कियों के लिए रेस ट्रेक व हाई जंप, लांग जंप जैसी व्यवस्था भी कर दी गई है। इसके अलावा एसपी चंबा एस. अरुल कुमार ने भी भर्ती के दौरान सेवाएं देने वाले पुलिस कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हुआ तो पुलिस लाइन में उपलब्ध

जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें पहले ही पुलिस की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर लिक के माध्यम से एडमिट जारी कर दिया गया है। अगर किसी युवा का किसी कारणवश एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पाया है, उसकी फार्म अगर रिजेक्ट नहीं हुई होगी तो वह पुलिस लाइन चंबा में एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है।

14911 ने किया है आवेदन

चंबा में पुलिस सिपाही व ड्राइवर के भरे जाने वाले कुल 102 पदों के लिए 14 हजार 911 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसमें पुरुष सिपाही के कुल 71 पदों के लिए 10656 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है, वहीं महिला सिपाही के 24 पदों के लिए कुल 4255 युवतियों ने आवेदन किए हैं। इसके अलावा चंबा में सात पद कांस्टेबल ड्राइवर के भरे जाएंगे। भर्ती को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीसरी आंख व एचडी कैमरे की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया संपन्न होगी। भर्ती के दौरान सेवाएं देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।

एस. अरुल कुमार एसपी चंबा।

chat bot
आपका साथी