पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा की जिम्मेवारी भी उठाएं लोग : नैयर

संवाद सहयोगी चंबा वनों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए पौधारोपण महत्वपूर्ण है। मौसम में आ र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:27 PM (IST)
पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा 
की जिम्मेवारी भी उठाएं लोग : नैयर
पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा की जिम्मेवारी भी उठाएं लोग : नैयर

संवाद सहयोगी, चंबा : वनों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए पौधारोपण महत्वपूर्ण है। मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। यह बात सदर के विधायक चंबा पवन नैयर ने वन वृत्त चंबा के अंतर्गत उपमंडलस्तरीय 72वें वन महोत्सव के तहत लुड्डू में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने देवदार का पौधा रोपकर वन महोत्सव अभियान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में एक हेक्टेयर भूमि पर लगभग 500 के करीब पौधे रोपित किए गए हैं। वन महोत्सव का आयोजन हर साल जुलाई माह में किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस की सहभागिता के साथ वनों का संरक्षण और विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी लोगों को अपने स्तर पर पौधारोपण करने की आवश्यकता है। जो भी लोग पौधारोपण करें, वे रोपे गए पौधों की सुरक्षा का जिम्मेवारी भी उठाएं, ताकि पौधारोपण को सफल बनाया जा सके। यदि सभी लोग ऐसा करते हैं तो एक दिन ऐसा भी आएगा कि पौधारोपण करने के लिए किसी भी व्यक्ति को कहने की जरूरत नहीं रहेगी। लोग स्वयं पौधारोपण करेंगे। इस दौरान विधायक पवन नैयर को वन मंडल अधिकारी अमित शर्मा ने शाल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों की ओर से भी पौधारोपण किया गया।

chat bot
आपका साथी