एलईडी स्क्रीन पर देखा केंद्रीय मंत्री का संवाद कार्यक्रम

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डलहौजी के तहत बनीखेत के सामुदायिक भवन चिनार पैलेस में लगवाई गई एलईडी स्क्रीन पर लोगों ने देखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:42 PM (IST)
एलईडी स्क्रीन पर देखा केंद्रीय मंत्री का संवाद कार्यक्रम
एलईडी स्क्रीन पर देखा केंद्रीय मंत्री का संवाद कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, डलहौजी : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डलहौजी के तहत बनीखेत के सामुदायिक भवन चिनार पैलेस में लगवाई गई एलईडी स्क्रीन पर लोगों ने देखा।

लोगों ने पीयूष गोयल व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। लाइव प्रसारण के समापन पर डीएस ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। ठाकुर ने कहा कि कोराना संकट काल के दौरान प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे व किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जरुरतमंजद लोगों को राशन व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाने सहित दवाएं व अन्य प्रकार से मदद के लिए भाजपा ने दो चरणों में सेवा ही संगठन अभियान चलाया। डलहौजी हलके में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके उपरांत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थियों को डीएस ठाकुर व एसडीएम जगन ठाकुर द्वारा 10-10 किलो वितरित किया गया। कार्यक्रम में बनीखेत पंचायत के प्रधान अरुण राणा (अनु) व जिला भाजपा उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

उधर नगर परिषद डलहौजी के तहत गांधी चौक में नप डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया की अगुवाई में पार्षद अजय चौहान सहित राम सिंह (बबलू), विक्की कुमार व अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के संवाद का लाइव प्रसारण देखा। संजीव पठानिया व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थियों को 10-10 किलो राशन भी उपलब्ध करवाया गया।

chat bot
आपका साथी