लापरवाह प्रशासन: चार दिन से जोत में बर्फ के बीच फंसे लोगों तक नहीं पहुंची मदद, जोखिम उठाकर निकले पैदल

People Entrapped in snow चार दिन से जोत में भारी बर्फ के बीच फंसे लोगों को निकालने में प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल पाई।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 04:27 PM (IST)
लापरवाह प्रशासन: चार दिन से जोत में बर्फ के बीच फंसे लोगों तक नहीं पहुंची मदद, जोखिम उठाकर निकले पैदल
लापरवाह प्रशासन: चार दिन से जोत में बर्फ के बीच फंसे लोगों तक नहीं पहुंची मदद, जोखिम उठाकर निकले पैदल

चुवाड़ी, जेएनएन। चार दिन से जोत में भारी बर्फ के बीच फंसे लोगों को निकालने में प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल पाई। आखिर रविवार को जोत में फंसे करीब 18 लोगों ने बर्फ के बीच पैदल ही अपने घरों की राह पकड़ ली। रविवार को मौसम साफ होने व धूप खिलने पर जोत से निकले हंस राज ने फोन पर बताया लोक निर्माण विभाग की जेसीबी नहीं पहुंचने पर वह पैदल ही घर की ओर निकल पड़े। ग्रामीणों के साथ जोत में एक होटल में फंसे पर्यटक भी बर्फ का पहाड़ पार कर चुवाड़ी की ओर निकले हैं। बताया जा रहा है करीब छह लोग अभी भी जोत में ही फंसे हैं। उन्होंने कहा जोत में भारी बर्फ के बीच रहना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में लोग किसी भी तरह अपने घरों को पहुंचना चाहते हैं।

शनिवार को यहां फंसे वीरेंद्र ने फोन पर प्रशासन को सूचित किया था। उनके साथ चमन सिंह, यमुना देवी, बालक राम, हंस राज, किशोर कुमार, अश्वनी, दीपक तथा किशन चंद शामिल हैं। वीरेंद्र ने बताया कि इसके अलावा कुछ बाइक सवार भी बर्फबारी के कारण जोत में फंसे हुए हैं। इन लोगों को चुवाड़ी तथा आसपास स्थित अपने घरों तक पहुंचने में दिक्कत पेश आ रही है। यहां फंसे हुए लोगों ने बताया था कि एसडीएम चुवाड़ी को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

वहीं एसडीएम बचन सिंह ने भी शनिवार दोपहर तक फंसे हुए लोगों को रेस्‍क्यू करने की बात कही थी। लेकिन शनिवार को प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल पाने के कारण रविवार को जोत में फंसे अधिक्तर लोग बर्फ के बीच ही अपने घरों को निकल पड़े।

chat bot
आपका साथी