पांगी के कनवास नाले में गिरी बोलेरो, चालक की मौत, दो घायल

पांगी मुख्यालय किलाड़ से करीब 30 किलोमीटर दूर सुराल पंचायत के कनवास नाले के पास एक कैरिज वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार तीन लोगों में एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 01:23 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 02:30 PM (IST)
पांगी के कनवास नाले में गिरी बोलेरो, चालक की मौत, दो घायल
सुराल पंचायत के कनवास नाले के पास एक कैरिज वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

पांगी, जेएनएन। पांगी घाटी के सुराल-कनवास संपर्क मार्ग पर सोमवार देर रात वाहन दुघर्टना में चालक की मौत व दो अन्य सवार घायल हो गए। मृतक की पहचान चालक वीर सिंह पुत्र नवांग निवासी सुराल भटोरी के तौर पर की गई है। वहीं घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल किलाड़ लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दाखिल कर लिया गया है। घायलों  में प्रेमनाथ  तथा नीमा तेंजिन निवासी सुराल भटोरी का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात तीनों बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 45 -0417 में कनवास की तरफ जा रहे थे, इस दौरान नाले के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे गाड़ी 150 मीटर नीचे नाले में गिर गई। देर रात अंधेरे में वाहन दुर्घटना की जानकारी लोगों को उस दौरान मिली जब नाले से गुजर रहे थे। इस दौरान लोगों ने वाहन दुर्घटना की जानकारी पांगी थाना पुलिस को दी तथा कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार तीनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल किलाड़ लाया गया जहां चिकित्सकों ने चालक वीर सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल दोनों को किलाड़  दाखिल कर लिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक  मृतक वीर सिंह को काफी चोटें आई थी वहीं देर रात ठंड में रहने के कारण  इस दौरान उसकी मौत हुई है। अगर दुर्घटना के दौरान ही उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसे बचाया जा सकता था। वही पांगी थाना पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान घायलों के भी बयान दर्ज किए गए। आज सुबह किलाड़ अस्पताल में शव परिजनों को सौंपा गया। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

chat bot
आपका साथी