हिमाचल का हर गांव सड़क सुविधा से जुड़े : कपूर

कांगड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य किशन कपूर ने हिमाचल के सी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Mar 2021 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 11 Mar 2021 07:39 PM (IST)
हिमाचल का हर गांव सड़क सुविधा से जुड़े : कपूर
हिमाचल का हर गांव सड़क सुविधा से जुड़े : कपूर

जागरण संवाददाता, चंबा : कांगड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य किशन कपूर ने हिमाचल के सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण कार्य को तेज गति प्रदान करने का केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के 18,711 गावों में से फरवरी तक 13,997 गांवों को संपर्क सड़कों से जोड़ा गया है। इस प्रकार 4404 गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। इससे 6,36,549 लोगों को यह सुविधा प्राप्त नहीं हो रही।

गत दिनों लोकसभा में प्रदेश के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में संपर्क सड़कों के संबंध में पूछे प्रश्न के उत्तर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संसद सदस्य किशन कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चीन से लगते लाहुल-स्पीति व किन्नौर जिलों के संबंध में तो केंद्र ने जानकारी प्रदान कर दी है लेकिन प्रदेश के सबसे अधिक आकांक्षी जिला चंबा के विषय में जानकारी नहीं दी गई। जबकि चंबा जिला की पाकिस्तान से हवाई दूरी बहुत कम है।

उन्होंने बताया कि चंबा क्षेत्र के डलहौजी सर्कल में 315 गांव के 82,464 लोग संपर्क सड़क सुविधा से वंचित हैं। इसके परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों के युवा रोजगार की तलाश में अन्य क्षेत्रों को पलायन कर रहे हैं। इसी तरह कांगड़ा जिले के पालमपुर तथा नूरपुर सर्कल के अंतर्गत 307 गांवों के 18,582 लोगों को अभी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत संपर्क सड़क की सुविधा प्राप्त नहीं हुई है। इन गांवों के लिए केंद्र सरकार को जनसंख्या सहित अन्य मानकों के संबंध में छूट देनी चाहिए।

कपूर ने कहा कि इन छूटी हुई बस्तियों में से 3851 ऐसी बस्तियां हैं जिनकी जनसंख्या 250 से कम है। वे शीघ्र ही केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से भेंट कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएंगे, ताकि जल्द ही प्रदेश के इन छूटे हुए गांवों को सड़क से जोड़ा जा सके।

chat bot
आपका साथी