1.48 करोड़ से बना सराली पुल जनता के हवाले

संवाद सूत्र सिहुंता भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने वीरवार को द्रमण-च

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 05:04 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 05:04 PM (IST)
1.48 करोड़ से बना सराली पुल जनता के हवाले
1.48 करोड़ से बना सराली पुल जनता के हवाले

संवाद सूत्र, सिहुंता : भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने वीरवार को द्रमण-चुवाड़ी मार्ग पर सराली पुल का उद्घाटन किया। इस दौरान जरयाल ने कहा कि इस पुल को एक करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से तेज गति से विकास करवाया जा रहा है, ताकि लोगों को सुविधाओं के अभाव में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

विधानसभा क्षेत्र भटियात में भी लोगों की सुविधा के लिए गांव-गांव तक सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलों व अन्य सुविधाओं की सौगात भी लोगों को लगातार दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि भटियात की जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि विस क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो सके। आगामी दिनों में भी विकास कार्य इसी तरह से निरंतर जारी रहेंगे। इससे पूर्व विधायक विक्रम जरयाल का सराली पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

पुल का उद्घाटन करने के उपरांत विधायक विक्रम जरयाल ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और मौके पर निपटारा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनका मौके पर ही निपटारा भी किया जा रहा है। जिन समसस्याओं का निपटारा मौके पर संभव नहीं हो पाता। उन्हें जल्द से जल्द हल करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाते हैं, ताकि लोगों को जल्द समस्याओं से छुटकारा मिल सके। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना समस्याओं को प्रमुखता के साथ उनके समक्ष रखें, ताकि समस्याओं के निदान की दिशा में लगातार बेहतर कदम उठाए जा सकें। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता वीरेंद्र भारद्वाज तथा नायब तहसीलदार सिहुंता भूपेंद्र कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी