एसपीओ के नाबालिग बेटे ने खुद को मारी गोली

थाना किहार के तहत भांदल क्षेत्र में एक नाबालिग ने खुद को गोली मार ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:16 AM (IST)
एसपीओ के नाबालिग बेटे ने खुद को मारी गोली
एसपीओ के नाबालिग बेटे ने खुद को मारी गोली

संवाद सहयोगी, सलूणी : थाना किहार के तहत भांदल क्षेत्र में एक नाबालिग ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का पिता एसपीओ है, जो कि संघनी चौकी में तैनात है। घटना के समय वह ड्यूटी पर था।

एसपीओ का बड़ा लड़का भी संघनी चौकी में खाना बनाने के लिए रखा हुआ है। घटना के समय घर पर नाबालिग व उसकी भाभी ही थे। भाभी कपड़े धोने के लिए कुछ दूरी पर गई थी। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर वह घर की ओर दौड़ी। घर पहुंची तो देखा कि देवर जमीन पर पड़ा था व सीने के पास गोली लगी हुई थी। महिला ने पड़ोसियों व पुलिस थाना किहार को सूचित किया। थाना प्रभारी किहार सुरिदर कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस टीम ने पाया कि नाबालिग ने बंदूक का ट्रिगर एक तार के साथ बांधा था। जैसे ही उसने तार को खींचा तो एकदम से गोली निकलकर उसके सीने को चीरते हुए दूसरी तरफ निकल गई। डीएसपी सलूणी शेर सिंह का कहना है कि पुलिस ने स्वजनों के बयान कलमबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी