आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने की हड़ताल की तैयारी

जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की जिला कमेटी चंबा ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:21 PM (IST)
आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन
ने की हड़ताल की तैयारी
आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने की हड़ताल की तैयारी

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की जिला कमेटी चंबा ने बैठक का आयोजन किया। इसमें 26 नवंबर को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।

जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार आंगनबाड़ी को निजी हाथों में सौंपने का प्रयास कर रही है जिसका यूनियन विरोध करती है। केंद्र सरकार ने जिन 70 योजनाओं को बंद करने की सूची बनाई है, आइसीडीएस का स्थान उसमें सबसे ऊपर है। वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने आंगनबाड़ी के बजट को घटाकर आधे से भी कम कर दिया था। यह दर्शाता है कि मोदी सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल वाटिका का नाम दिया जाएगा। इनमें बच्चों को पढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कर्मी की जगह अन्य कर्मियों को रखा जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक स्कूलों से अटैच करके आंगनवाड़ी कर्मियों के बजाय एनटीटी टीचर भर्ती होंगी। इसका आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन विरोध करती है। बैठक में फैसला लिया गया कि 26 नवंबर को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। बैठक में चंपा देवी, आशा, रुपेश, बीना देवी, अंजू देवी, सुन्नो देवी, आसिया बेगम, गुड्डी देवी सहित सीटू जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी