नकरोड़ मार्ग पर एक किलो चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसआइयू सेल ने एक किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:32 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:32 PM (IST)
नकरोड़ मार्ग पर एक किलो चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
नकरोड़ मार्ग पर एक किलो चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, चुराह : नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चंबा पुलिस के एसआइयू सेल ने खखड़ी के पास नाका लगाकर एक किलो 68 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान परजा राम निवासी गांव कुलाल तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।

चंबा पुलिस के एसआइयू सेल ने वीरवार को नकरोड़-हिमगिरी-सदरूनी मार्ग पर खखड़ी के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजर रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो एक किलो 68 चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर तीसा थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित से पूछताछ शुरू कर दी है कि उसने चरस कहां से खरीदी थी और किसे सप्लाई करने का जा रहा था। पुलिस अधीक्षक एस अरुल कुमार ने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दो दिन पहले भी इस स्थान पर पुलिस ने 268 ग्राम चरस के साथ चुराह के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

तुन्नूहट्टी में बस में सवार युवक से चरस बरामद

संवाद सहयोगी, डलहौजी : पुलिस ने चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुन्नूहट्टी में बस में सवार एक युवक से 102 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार सुबह पुलिस तुन्नूहट्टी चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कुगती से बैजनाथ की ओर जाने वाली एचआरटीसी की बस (एचपी 68-6305) की चेकिंग की तो बस में सवार युवक घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो 102 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपित की पहचान केवल सिंह निवासी गांव सनवाल चुराह के रूप में हुई है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी