महिला मंडल ठुकराल ने संवारे रास्ते

ां काली महिला मंडल ठुकराल (भनौता) की सदस्यों ने मंगलवार को पहले नवरात्र पर शनिदेव मंदिर से लेकर कबरी व लल्लामड़ा तक सफाई अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 03:57 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 03:57 AM (IST)
महिला मंडल ठुकराल ने संवारे रास्ते
महिला मंडल ठुकराल ने संवारे रास्ते

संवाद सहयोगी, चनेड़ : मां काली महिला मंडल ठुकराल (भनौता) की सदस्यों ने मंगलवार को पहले नवरात्र पर शनिदेव मंदिर से लेकर कबरी व लल्लामड़ा तक सफाई अभियान चलाया। महिलाओं ने रास्ते के किनारे उगी झाड़ियों को काटा तथा कूड़े-कचरे को भी साफ किया। भांग के पौधे भी उखाड़े।

महिला मंडल प्रधान उमा कपूर ने कहा कि महिला मंडल की ओर से समय-समय पर सफाई अभियान चलाया जाता है ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे। इसमें महिला मंडल की प्रत्येक सदस्य अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती है।

महिला मंडल प्रधान ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जैसे हर दिन अपने घर में सफाई करते हैं, वैसे ही सभी ग्रामीण मिलजुल कर अपने घरों के आसपास सफाई अभियान छेड़ें ताकि ग्रामीण क्षेत्र को पूरी तरह से स्वच्छ बनाया जा सके।

अकसर देखने में आता है कि कई लोग खाद्य पदार्थो के खाली पैकेट यहां-वहां फेंक देते हैं जोकि सही नहीं है। क्योंकि ऐसा करने से जहां क्षेत्र में गंदगी फैलती है, वहीं इससे बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है।

स्वच्छता को लेकर कई अभियान चलाए जाते हैं। इन अभियानों का मकसद लोगों को स्वच्छता का महत्व बताना तथा इसके प्रति प्रेरित करना रहता है लेकिन अकसर देखने में आता है कि अभियान के बाद कई लोग स्वच्छता पर ध्यान नहीं देते हैं। खुले में कूड़ा-कचरा फेंक देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। सफाई अभियान के बाद महिलाओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन भी किया। सफाई अभियान में सत्या देवी, सुमन कुमारी, इंदिरा देवी, कविता देवी, अंजू देवी, राशि देवी, रत्नी देवी, अश्रु देवी, मीरा देवी, रीता देवी, अनु कुमारी, रजनी कुमारी तथा अनु कुमारी मौजूद समेत अन्य ने श्रमदान किया।

chat bot
आपका साथी