चमीणू में अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर किया पूजा-पाठ

जिला क्रिकेट संघ ओलंपिक संघ व हॉकी संघ की ओर से शनिवार को कें

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:31 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:31 AM (IST)
चमीणू में अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर किया पूजा-पाठ
चमीणू में अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर किया पूजा-पाठ

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला क्रिकेट संघ, ओलंपिक संघ व हॉकी संघ की ओर से शनिवार को केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान चमीणू स्थित वैदिक गुरुकुल में पूजा-पाठ कर अनुराग ठाकुर की लंबी आयु की कामना की गई। इसके बाद गांव में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें तीनों संघों के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ी हिमाचल का छोकरा टीशर्ट में नजर आए।

जिला क्रिकेट संघ के संयोजक मनुज शर्मा ने बताया कि अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर खिलाड़ियों व पदाधिकारियों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान अनुराग ठाकुर के जीवन के संघर्षों से खिलाड़ियों अवगत करवाया गया तथा उनके पदचिन्हों पर चलने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने मुकाम हासिल करने में कड़ा संघर्ष किया है। उनका जीवन आदर्श है। इससे सभी युवाओं को सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। अनुराग ने प्रदेशभर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। मनुज शर्मा ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा नशा करता है तो उसे समझाएं और खेलों के लिए समय निकालें ताकि बेहतर खिलाड़ी बनकर अपना व जिला का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ की ओर से मंगलेश शर्मा, कुलदीप ठाकुर, रमेश शर्मा, याकूब, सुनील, सुरेंद्र ठाकुर, मगनदीप, विकास, तनवेंदर सिंह सहित देवेंद्र जंदरोटिया, रोहित नारंग, विरेंद्र, आयूष, कोस्तुम, शाहीद, सौम्या, गिरीष, तुषार, उदित, कोस्तव, प्रखर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी