संजीव पठानिया के जन्मदिन पर मरीजों में बांटे फल व जूस

संवाद सहयोगी डलहौजी नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी संजीव पठानिया के जन्मदिन प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:50 PM (IST)
संजीव पठानिया के जन्मदिन पर मरीजों में बांटे फल व जूस
संजीव पठानिया के जन्मदिन पर मरीजों में बांटे फल व जूस

संवाद सहयोगी, डलहौजी : नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी संजीव पठानिया के जन्मदिन पर बुधवार को भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। वहीं युवाओं ने पठानिया के जन्मदिन पर डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर डलहौजी में उपचाराधीन मरीजों के लिए अस्पताल प्रबंधन को फल व जूस प्रदान किया।

जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर, पूर्व विधायक रेणु चड्ढा, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व निदेशक आशीष चड्ढा, भाजपा जनजाति मोर्चा के जिला चंबा के महामंत्री अजय चौहान, नगर परिषद डलहौजी की अध्यक्ष सत्यमेव जयते, पार्षद रेनू बाला, जिला भाजपा चंबा के उपाध्यक्ष बृजेंद्र शर्मा, बनीखेत पंचायत के प्रधान अरुण राणा, भाजपा मंडल डलहौजी के अध्यक्ष विजय ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा मंडल डलहौजी की अध्यक्ष रानी शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा डलहौजी के अध्यक्ष पंकज कश्यप, सुभाष चौक टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष तिलक राज शर्मा, भाजपा आइटी सेल जिला चंबा के संयोजक दीपक कालिया, भाजपा मंडल डलहौजी के महामंत्री देसराज बसंत, कपिल, रजत महाजन, भाजपा युवा मोर्चा मंडल डलहौजी के महामंत्री साहिल पम्मा, राम सिंह(बबलू), शुभम, संजय कुमार, विक्रम कश्यप, अनुज कुमार, केवल कृष्ण व विजय कुमार आदि ने संजीव पठानिया को बधाई दी व भगवान से उनकी लंबी आयु की कामना की। इंटरनेट मीडिया पर भी पठानिया को जन्मदिन की बढ़ाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं संजीव पठानिया ने भी उन्हें जन्मदिवस की बधाई देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी