लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग पर काली घार में हुआ भूस्खलन

लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग पर काली घार में वीरवार को भूस्खलन हो गया जिस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:20 AM (IST)
लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग पर काली घार में हुआ भूस्खलन
लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग पर काली घार में हुआ भूस्खलन

संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग पर काली घार में वीरवार को भूस्खलन हो गया जिस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। शाम करीब चार बजे भूस्खलन होने से सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए। हालांकि, जैसे ही लोक निर्माण विभाग को मार्ग बंद होने के बारे में जानकारी मिली तो जेसीबी को मार्ग बहाल करने के लिए भेजा गया, जिसके बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत से मार्ग को बहाल किया जा सका। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई। जरा सी बारिश होने पर लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग पर कालीघार में भूस्खलन होना शुरू हो जाता है, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन सवारों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है। लोक निर्माण विभाग चुवाड़ी के सहायक अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि मार्ग को बहाल कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी