डीएसपी डलहौजी को प्रदान किए 1200 मास्क

पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटक कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें इसके लिए दैनिक जागरण के माध्यम से समाजसेवी कर्ण मोंगा व नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया ने डलहौजी पुलिस को मास्क उपलब्ध करवाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 06:40 PM (IST)
डीएसपी डलहौजी को प्रदान किए 1200 मास्क
डीएसपी डलहौजी को प्रदान किए 1200 मास्क

संवाद सहयोगी, डलहौजी : पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटक कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें, इसके लिए दैनिक जागरण के माध्यम से समाजसेवी कर्ण मोंगा व नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया ने डलहौजी पुलिस को मास्क उपलब्ध करवाए।

कर्ण मोंगा व संजीव पठानिया ने डीएसपी डलहौजी को पर्यटकों में बांटने के लिए 1200 मास्क प्रदान करने सहित कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करवाने में सहयोग देने का भरोसा दिया। डीएसपी ने दैनिक जागरण के माध्यम से मास्क उपलब्ध करवाने पर कर्ण मोंगा व संजीव पठानिया का आभार जताया।

मालूम हो कि पर्यटक स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटकों की आमद से कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार भी गंभीर है। मुख्यमंत्री द्वारा भी पर्यटक स्थलों पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देने के साथ कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाने के आदेश दिए गए हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने भी पुलिस व प्रशासन को पर्यटकों को मास्क प्रदान करने के भी आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में दैनिक जागरण के प्रयासों से समाजेसवी कर्ण मोंगा व नप उपाध्यक्ष संजीव पठानिया भी पर्यटन नगरी डलहौजी में कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करवाने में पुलिस व प्रशासन के सहयोगी बने हैं। डलहौजी पहुंच रहे पर्यटकों जोकि जाने-अनजाने में मास्क नहीं पहने होंगे, उन्हें पुलिस चौकी गांधी चौक, सुभाष चौक व बस स्टैंड पर तैनात पुलिस कर्मचारी मुफ्त मास्क उपलब्ध करवाएंगे।

chat bot
आपका साथी