'जाना मैं चंबे जरूर' गीत का वीडियो रिलीज

सलूणी में आरआर ब्रदर्स का जाना मैं चंबे जरूर गीत रिलीज हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:32 AM (IST)
'जाना मैं चंबे जरूर' गीत का वीडियो रिलीज
'जाना मैं चंबे जरूर' गीत का वीडियो रिलीज

संवाद सहयोगी, सलूणी : सलूणी में आरआर ब्रदर्स का 'जाना मैं चंबे जरूर' गीत रिलीज हो गया है। सोमवार को एसडीएम विजय कुमार धीमान ने इसे रिलीज किया। इस अवसर पर विशेष तौर पर भाजपा युवा नेता राहुल ठाकुर भी मौजूद रहे। आरआर ब्रदर्स ने बताया कि यह एक पहाड़ी वीडियो गाना है। इसे यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। आरआर ब्रदर्स सलूणी के रहने वाले हैं। आरआर ब्रदर्स राजिद्र ठाकुर राजस्व विभाग में कार्यरत हैं और राकेश ठाकुर वकील है। दोनों सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि इस गीत में बेहतर करने का प्रयास किया गया है। दर्शकों को यह गाना काफी पसंद आने वाला है।

chat bot
आपका साथी