इंद्र सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

संवाद सहयोगी चुवाड़ी सिहुंता व चुवाड़ी में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:19 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 04:19 PM (IST)
इंद्र सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
इंद्र सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : सिहुंता व चुवाड़ी में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिहुंता खंड कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से इंद्र सिंह को खंड का अध्यक्ष चुना गया। राजीव भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन कुमार को महासचिव, रमन कुमार को कोषाध्यक्ष, मनोज चंद्रा को संयुक्त सचिव तथा नरेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया।

वहीं, चुवाड़ी में जिलाध्यक्ष सुनील जरियाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मोहन लाल को खंड अध्यक्ष, पुरुषोत्तम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव कुमार को महासचिव तथा विपिन, संजय महाजन, राकेश कुमार, अनूप को पदाधिकारी बनाया गया। इसके अलावा चुवाड़ी में ही संघ के महिला विग का भी गठन किया गया, जिसमें सुंकेशी शर्मा को महिला विग अध्यक्ष चुना गया। पूजा औहरी को महासचिव, नीतू पठानिया को कोषाध्यक्ष, ब्रिज बाला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अचला शर्मा को संयुक्त सचिव चुना गया।

इस मौके पर पीटीएफ अध्यक्ष सिहुंता योगराज, विज्ञान संघ के महासचिव विकास गुप्ता, कर्ण, अंकुर व शुभकरण मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष सुनील जरियाल ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और पुरानी पेंशन योजना की बहाली तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। एनपीएस संघ द्वारा शुरू की गई ग्रुप बीमा योजना के बारे में भी दोनों खंडों में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक अपनी जानकारी अपने-अपने खंड अध्यक्ष के माध्यम से भेज सकता है। उन्होंने बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी