पहले निश्शुल्क गैस सिलिंडर दिए, अब बढ़ाए जा रहे दाम

भारत में अन्य देशों के मुकाबले पेट्रोल व डीजल की कीमत अधिक है। इसका म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:30 PM (IST)
पहले निश्शुल्क गैस सिलिंडर दिए, अब बढ़ाए जा रहे दाम
पहले निश्शुल्क गैस सिलिंडर दिए, अब बढ़ाए जा रहे दाम

संवाद सहयोगी, चंबा : भारत में अन्य देशों के मुकाबले पेट्रोल व डीजल की कीमत अधिक है। इसका मुख्य कारण केंद्र सरकार की ओर से लगाई गई एक्साइज ड्यूटी है, जो 200 फीसद से अधिक हो गई है। रसोई गैस की कीमतों ने भी जनता की कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार ने पहले लोगों को निश्शुल्क गैस सिलिंडर दिए और अब हर दूसरे-तीसरे माह कीमतें बढ़ाकर जनता की परेशानी बढ़ाई जा रही है।

यह बात माकपा के जिला सचिव नरेंद्र ने कही। माकपा ने महंगाई, डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। नरेंद्र ने कहा कि लोगों पर महंगाई का अधिक बोझ खानपान की वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी से पड़ा है। कोरोना महामारी के कारण देश की जनता आर्थिक तंगी झेल रही है। भाजपा महंगाई को खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई थी लेकिन अब उसके सभी वादे खोखले साबित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री महंगाई को रोकने में नाकाम रहे हैं। कांग्रेस सरकार की ओर से 1991 में लाई गई नव उदारवाद की नीतियों को भाजपा आगे ले जा रही है। सरकारी उपक्रमों का निजीकरण कर पूंजीपतियों को लाभ दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तानाशाही रूप से देश को चलाना चाहती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी